Let’s travel together.

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने बरेली में मतदान दलों के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

0 162

होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में शामिल उदयपुरा विधानसभा में 26 अप्रैल को होगा मतदान

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे द्वारा रविवार को उदयपुरा विधानसभा के शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज समनापुर जागीर बरेली में मतदान दलों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल भी साथ रहे। उल्लेखनीय है कि संसदीय क्षेत्र 17-होशंगाबाद में शामिल रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान सम्पन्न होना है।


जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने मतदानकर्मियों से कहा कि वह मतदान प्रक्रिया को सूक्ष्मता से जाने तथा किसी भी प्रकार की जिज्ञासा या संशय होने पर उसका समाधान प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन में मतदान दलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसके लिए मतदान दलों को निर्वाचन प्रक्रिया से भली भांति अवगत होना आवश्यक है। सभी मतदान कर्मी निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन कर लें, जिससे कि मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने में किसी प्रकार की कठिनाई ना हो।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान के पूर्व की तैयारियों से लेकर मतदान दिवस तथा मतदान का समय समाप्त होने के पश्चात मतपत्र लेखा तैयार करनें की जानकारी तक से अवगत होना आवश्यक है। मतदान दल में तैनात सभी शासकीय सेवक ईव्हीएम संचालन का पर्याप्त अभ्यास कर लें। कलेक्टर श्री दुबे ने प्रशिक्षण स्थल पर चिकित्सा दल की भी ड्यूटी लगाए जाने पर प्रशंसा की।
मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को मतदान दल के कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व, मतदान केंद्र पर एक दिन पूर्व होने वाली कार्यवाही, मतदान के पूर्व की तैयारी एवं मॉक पोल, मतदान की पूर्व तैयारी एवं मॉक पोल, मॉक पोल का क्रम, मॉक पोल के दौरान मशीनों का परिवर्तन, मॉक पोल के पश्चात मशीनों की सीलिंग, वास्तविक मतदान प्रारंभ, मतदान केन्द्र में प्रवेश के लिये अनुमति धारक व्यक्ति, मतदान केंद्र पर मतदाताओं के प्रवेश का विनिमय, मतदान केंद्र और आस-पास निर्वाचन विधि का प्रवर्तन, मतदान प्रक्रिया, मतदान के दौरान की विशेष स्थितियां, बैटरी का विस्थापन, मतदान समाप्ति पर कार्यवाही, निर्वाचन अभिलेख तैयार करना एवं पैकिंग, किंग, बुकलेट प्रपत्र आदि की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811