Let’s travel together.

6 साल से अधूरी पड़ी नगर परिषद की 33 दुकाने

0 164

-दुकानों में लगा गंदगी का अंबार

बक्सवाहा से अभिषेक असाटी

नगर के बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए नगर परिषद द्वारा सागर रोड मेन बस स्टैंड पर दुकानों का निर्माण करने का निर्णय लिया गया था जिसको लेकर नगर परिषद द्वारा मेन बस स्टैंड पर 40 गरीब परिवार की गुमटी जबरदस्ती हटाकर वहां नवीन 33 दुकानें बनाने का दावा किया गया था और इन्हीं दुकानों को गुमटी धारकों के लिए देने का वादा किया गया था लेकिन इन दुकानों का निर्माण 6 वर्ष बाद भी पूर्ण नहीं हो पाया है इस कार्य को करने में नगर परिषद बक्सवाहा की कोई रुचि नहीं दिख रही है नगर परिषद द्वारा दुकानों के निर्माण को लेकर स्वीकृति मिलने की बात कही जा रही थी इस बात को भी वर्षों बीत गए लेकिन अभी तक जमीनी स्तर पर कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर रोड मेन बस स्टैंड में नगर परिषद द्वारा इन दुकानों का निर्माण किया जाना था इसको लेकर प्रारंभिक रूप से दुकानों का निर्माण कार्य भी प्रारंभ करा दिया गया था लेकिन राजस्व विभाग द्वारा रोक लगाने के बाद जिस जमीन पर 33 नवीन दुकानें बनाई जा रही थी वह जमीन भू राजस्व की थी पूर्व में नगर परिषद द्वारा दुकानों के निर्माण को लेकर बिना अनुमति के नगर परिषद ने नवीन कार्य चालू किया था जिसके बाद जुलाई 2018 में कलेक्टर के आदेश पर नजूल अधिकारी ने नगर परिषद बक्सवाहा को नोटिस जारी किया नोटिस जारी होने के बाद नगर परिषद ने अगस्त 2018 में चालान क्रमांक 122345073/1 के द्वारा 2 लाख 56 हजार838 रुपए की राशि भू राजस्व को दी ताकि वर्षों से अधूरी पड़ी दुकानों का निर्माण हो सके जिसके बाद कलेक्टर के आदेश पर नगर परिषद द्वारा नवीन कार्य प्रारंभ किया गया ठेकेदार द्वारा 7 जनवरी 2016 को 33 नवीन दुकान बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया लेकिन ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ छोड़ दिया गया नगर परिषद बक्सवाहा में ठेकेदार लखन लाल पटेल गोरीहार को नोटिस जारी करते हुए कार्य पूर्ण कराने के लिए कहा ठेकेदार द्वारा नवीन दुकानों का कार्य पुनः चालू करा कर बंद कर दिया गया नगर परिषद द्वारा अंतिम नोटिस 2021 में ठेकेदार को जारी किया गया उसके तत्पश्चात ठेकेदार द्वारा कार्य को पूर्ण नहीं किया गया जिससे नगर परिषद को आर्थिक क्षति हुई है ठेकेदार की एसडी राशि, अमानत राशि एवं परफारमेंस गारंटी की राशि राजसाज की जाए एवं पुनः कार्य में होने वाली अतिरिक्त व्यय की वसूली ठेकेदार द्वारा कार्य के देयक से कटौती की जाएगी एवं ठेकेदार निकाय को एसडीएम बिजावर द्वारा ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया।

इनका कहना है-

नवीन 33 दुकानों का निर्माण कार्य पुराने ठेकेदार द्वारा पूर्ण नहीं कराया जा रहा था जिसे ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है नए निर्माण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों व प्रशासक महोदय के निर्देशन प्राप्त होते ही नए टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी.
-प्रभु दयाल पाठक सीएमओ नगर परिषद बक्सवाहा

इनका कहना है

ठेकेदार द्वारा तय समय मे कार्य नहीं किया जा रहा था तो उक्त ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है जल्द ही दुकानों के पुनः निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया जारी की जाएगी
-राहुल सिलाडिया एसडीएम बिजावर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवा संवाद का हुआ आयोजन , युवाओं से कहा सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में लें भाग       |     पीएम कॉलेज में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण       |     भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा, सात मोर्चों के जिला प्रभारी नियुक्त     |     मानने, जानने, एवं करने में छिपा है जीवन का रहस्य- ब्रह्मचारी जी महाराज     |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा 26 जुलाई को इंदौर में सम्मान समारोह एवं विशाल परिचय सम्मलेन     |     शिक्षा मंत्री ने किया ‘सर्वोदय ज्ञान कुंभ’ का शुभारंभ     |     आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811