Let’s travel together.

वन कर्मचारियों पर बड़ी संख्या में लोगो ने किया हमला,1 गम्भीर, कई घायल

0 511

जिले के आला अधिकारी पहुँचे सिलवानी

रायसेन। सिलवानी वन परिक्षेत्र पश्चिम के अंतर्गत आने वाले सिलवानी से  2 किलोमीटर दूरी पर ग्राम रमपुरा पुलिया के पास एक समुदाय के करीब 300 लोगों वन कर्मियो पर हमला कर दिया। जिसमें तीन वनकर्मियो को सिलवानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि एक को गंभीर हालत में रायसेन जिले अस्पताल भेजा है।वन विभाग के वन परीक्षेत्र अधिकारी रविंद्र पाटीदार को सूचना मिली थी कि रमपुरा से बड़ी मात्रा में सागौन की इमारती लकड़ी अवैध रूप से ले जाई जा रही हेमिस सूचना पर वह सिलवानी से दो किलोमीटर दूर रमपुरा करीब 15 सहकर्मियो के साथ पहुंचे थे।इसी दौरान लकड़ी की जप्ती कर रहे वनकर्मियो पर  वहां एक समुदाय के करीब 300 लोगों द्वारा पत्थर डंडे और हथियारों से हमला कर दिया।

इस हमले में वन परिक्षेत्र का शासकीय वाहन का ड्राइवर धर्मेंद्र लोधी गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे सिविल हॉस्पिटल सिलवानी से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रायसेन रिफर उसके साथ ही तीन वन रक्षक घायल हुए हैं जिनको उपचार सिलवानी में चल रहा है।

सूचना मिलने पर एसडीओपी राजेश तिवारी, तहसीलदार लालजीराम वर्मा, फॉरेस्ट एसडीओ पीके रजक सहित प्रशासन का अमला घायलों को देखने के लिए सिलवानी अस्पताल पहुँचा  इसी बीच एडिशनल एसपी अमृतलाल मीणा भी सिविल हॉस्पिटल में घायल व्यक्तियों को देखने के लिए पहुंच गए है। । वन विभाग द्वारा अवैध तस्करी करने वाले लकड़ी माफियाओं से सागौन की लकड़ी को जप्त कर लिया है। और सभी आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811