Let’s travel together.

रेडिऐन्ट में हुआ शोध पत्र प्रस्तुतीकरण का सफल आयोजन

0 172

जो सीखा है वो काम आएगा बहुत

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

रोबोटिक्स,प्रिंट मीडिया की दशा, ग्लोबल वार्मिंग, कम्प्यूटर्स नेटवर्क, सायबर सिक्यूरिटी, वायरलेस तकनीकि,ट्यूरिज्म, कचरा प्रंबधन, नई शिक्षा नीति, ई-व्यापार जैसे विषयों पर रेडिऐन्ट ग्रुप के छात्र छात्राओं ने प्रशिक्षक श्वेता जैन, मनीष जैन, सागर मौर्य के मार्गदर्शन में सूचनाओं का संग्रहण कर उनका तथ्य परक विश्लेषण प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के आरंम्भ में रेडिऐन्ट ग्रुप के कोडिनेटर अखलाक खान ने कहा ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ उसका प्रसार करना चाहिए ताकि स्वयं को अपना मूल्यांकन करने का अवसर मिलता रहेगा। पिछले एक-दो वर्षो मेें विद्यार्थियों ने जो कुछ रेडिऐन्ट में सीखा है तो आपके भविष्य में बहुत काम आएगा।
रेडिऐन्ट के संचालक शाहिद खान ने कहा कि हमारी संस्था में विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखकर योजनाबद्ध तरीके से शिक्षण प्रशिक्षण दिया जाता है। आज अनेक छात्रों ने उच्च कोटी का प्रस्तुतकरण कर अपनी क्षमता से चकित कर दिया है।
दून पब्लिक स्कूल व रेडिऐन्ट की डायरेक्टर डॉ. शबाना खान ने छात्रों को शोध पत्र लेखन में बरती जाने वाली साबधानियों से अवगत कराते हुए अच्छे प्रस्तुतिकरण के टिप्स दिए। आपने कहा कि विश्वसनीय श्रृोतो से ही सूचनाएं संग्रहीत करें, अच्छे व विशेषज्ञ लेखकों की किताबों का अध्ययन करने के साथ आप वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण करके किसी निष्कर्ष तक पहुंच सकते है।

छात्रों को मिले पुरूस्कार

आरती सोनी को प्रथम व श्वेता रावत को द्वितीय एवं तनिष्क कटरोलिया को तृतीय पुरूस्कार, विनीश खान, शूभी जैन, सादमा खान, वैष्णवी शर्मा मिस्कत खान,विनीश खान, प्रियांशु शर्मा,आदि विद्यार्थियों को पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्वेता जैन द्वारा किया गया एवं आभार संचालक शाहिद खान ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |     सांची विधायक कार्यालय के पास जलभराव से भड़के लोग     |     वर्षा में नपती कराने पटवारी ने मजदूर के कबेलू फोड़े      |     फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर 8 शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थान सील     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर     |     प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811