Let’s travel together.

भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह की चुनावी सभा को लेकर सांसद एवं विधायक ने किया दशहरा मैदान का निरीक्षण

0 217

19 अप्रैल को नामांकन फॉर्म भरेंगे पूर्व सीएम श्री चौहान, तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

 सी एल गौर रायसेन

आगामी 19 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी शिवराजसिंह चौहान जिला मुख्यालय पर नामांकन फार्म जमा करने के लिए आएंगे जहां वे दशहरा मैदान पर आयोजित होने वाली चुनावी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसी के चलते सोमवार को वर्तमान सांसद रमाकांत भार्गव, लोकसभा चुनाव संयोजक ठाकुर रामपाल सिंह, सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, भाजपा नेता राकेश तोमर, नगर भाजपा अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओ ने दशहरा मैदान पहुंचकर आयोजित होने वाली जनसभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बारे में विचार विमर्श किया। होने वाली जनसभा में विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र के सभी आठ विधानसभा क्षेत्र से ही कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।वही जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनावी जनसभा एवं नामांकन रैली को सफल बनाने की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811