Let’s travel together.
nagar parisad bareli

हनुमान जन्मोत्सव मंशापूर्ण मंदिर पर 16 अप्रैल को

0 103

– भण्डारे के साथ रासलीला, अद्भुत झांकिया व भजन संध्या का होगा आयोजन

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

राम भक्त हनुमान के भव्य जन्म महोत्सव की तैयारियां नगर में वृहद स्तर पर जारी है। इसी क्रम में शहर के एबी रोड़ स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर भव्य श्रीहनुमान जन्म महोत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां के साथ श्रद्धालुओं का आमंत्रित किया गया है। यहां मंदिर से जुड़े चरण सेवक के द्वारा 16 अप्रैल को श्री हनुमान जन्म महोत्सव के अवसर पर जहां विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी तत्पश्चात प्रात: 5:30 बजे भोग लगाने व पूजन के पश्चात सुबह 6 बजे से समस्त श्रद्धालुजनों के लिए प्रसादी के रूप में विशाल भण्डारे की व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर संध्याकालीन समय में श्री हनुमान जन्म महोत्सव के अवसर पर बुलंद शहर उत्तरप्रदेश के विनीत लोकेश एण्ड पार्टी के कलाकारों द्वारा भजन संध्या के साथ अदभुत झाकियों का सुंदर प्रदर्शन, एवं छप्पन भोग प्रसाद का भव्य आयोजन भी श्री श्री मंशापूर्ण हनुमानजी महाराज बाबा के दरबार मे होने जा रहा है समस्त श्रद्धालुओं से सहपरिवार पधारकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाकर, पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील आयोजक चरण सेवक परिवार के द्वारा की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811