Let’s travel together.

गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल

0 283

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के ग्राम अंबाडी, दीवानगंज की एक होनहार बेटी कुमारी दामिनी विश्वकर्मा पुत्री संतोष विश्वकर्मा निवासी अंबाडी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय परेड में भाग लेकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बेटी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित भव्य परेड में देशभर से चुने गए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं कैडेट्स को शामिल होने का अवसर मिला था, जिसमें अंबाडी गांव की बेटी भी चयनित होकर दिल्ली पहुंची और राष्ट्रीय मंच पर जिले व प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
इस उपलब्धि पर गांव में लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की, वहीं परिवारजनों और ग्रामीणों ने बेटी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है और इससे अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
बता दे की दामिनी विश्वकर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय विदिशा की एसीसी की छात्रा है। दामिनी विश्वकर्मा ने दिल्ली के कर्तव्यपथ पर एनसीसी कैरेट के साथ कदमताल करते हुए हमारे ग्राम ओर क्षेत्र का जो मान बढ़ाया है।
दामिनी विश्वकर्मा 1 महीने से दिल्ली में रहकर परेड की तैयारी कर रही थी।उनके पिता अंबाडी में बिल्डिंग की दुकान संचालित करते हैं।
इसके लिए बिटिया दामिनी को ग्राम वासियों ने आभार जताया है। उनके परिवार के लिए बहुत ही खुशी की बात है ।बिटिया दामिनी की सभी ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों ने बिटिया दामिनी की उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शुभकामनाएं देने वाले में ग्राम अंबाडी से सुनील साहू, चंचल मीणा, गजेन्द्र सिंह ठाकुर, चंद्रेश सेन ,अजय मीणा,श्रवण कुमार शर्मा, राजकुमार साहू, बहादुर सिंह लोधी , मुकेश साहू पत्रकार ओर उनके पिता संतोष विश्वकर्मा, शैतान सिंह , जगदीश विश्वकर्मा सहित ग्रामीणों ने बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811