Let’s travel together.

बाल रेस्क्यू अभियान : तीन दिन में 12 बच्चे भेजे गए बालगृह

0 114

भिक्षावृत्ति, बालश्रम और कचरा बीनने वाले बच्चों का रेस्क्यू अभियान 17 अप्रैल तक चलेगा

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

राजधानी रायपुर में पिछले तीन दिनों में 12 बच्चों का रेस्क्यू कर बाल गृह में दाखिल कराया गया है। यह बच्चे तेलीबांधा और भगतसिंह चौक पर सघन अभियान चलाकर रेस्क्यू किए गए हैं। ज़िला प्रशासन द्वारा भीख माँगने वाले, दुकानों में काम करने वाले, नशे की लत में फँसें और कचरा बीनने वाले बच्चों के पुनर्वास के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह अभियान 17 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान में रायपुर ज़िले के महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण गृह, पुलिस, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधि लगे है।

यह अभियान 17 अप्रैल 2022 तक राजधानी के शास्त्री बाजार, गोल बाज़ार, सदर बाज़ार, रेल्वे स्टेशन, फाफाडीह चौक, देवेन्द्र नगर, पचपेड़ी नाका, संतोषी नगर, भाठागांव चौक, तेलीबांधा, भगत सिंह चौक, भारत माता चौक पर रेस्क्यू अभियान चलाया जायेगा|

इस अभियान के तहत भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, नशा पीड़ित एवं अपशिष्ट संग्रहक के बच्चों को पुनर्वास एवं स्पांसरशिप का लाभ मिलेगा | इस अभियान के तहत नागरिकों से अपेक्षा है कि वे किसी चौक चौराहों या शहर के किसी स्थान में भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, नशा पीड़ित एवं अपशिष्ट संग्रहक के बच्चों को देखे जाने पर चाइल्ड लाइन नंबर 1098 पर अवश्य सूचना देवें | जिससे रायपुर ऐसे बच्चों के लिए सुरक्षित भविष्य का शहर बन सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811