रिपोर्ट धीरज जॉनसन, दमोह
दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो जाने की जानकारी सामने आई इस घटना की सूचना परिजनों को दी गई और उसके कुछ देर बाद उस युवक की पत्नी ने मौत को गले लगा लिया।

रमगढ़ा के पालार्जुनी मोहल्ला सिहारन निवासी महेंद्र पिता राजकुमार जो बाइक से दमोह की ओर जा रहे थे जहां हरपालपुरा और ग्राम बेला के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसकी बाद में जानकारी प्राप्त हुई कि एक ट्रैक्टर जिसमे मिक्सर लगा था उससे बाईक सवार की टक्कर हुई थी, घायल को पटेरा के अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया जिसकी जानकारी परिजनों को दी गई जहां मृतक महेंद्र (30) की पत्नी जिसका नाम देवी पटेल (28) बताया गया उसने यह कदम उठा लिया जिसे सुनकर लोग हतप्रभ थे।

समाचार लिखे जाने तक अन्य कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया था। वाहन दुर्घटना और फांसी लगाने दोनों घटना का मर्ग पुलिस द्वारा पंजीबद्ध किया गया जांच उपरांत कार्यवाही की जाएगी। शव का पी एम कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से गांव में शोक व्याप्त रहा और दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।