Let’s travel together.

लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद

0 126

– मकान में किया था भण्डारण,आरोपी अशोक मदनी गिरफ्तार

सुरेंद्र जैन रायपुर

रायपुर कमिश्नरेट में नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
इसी क्रम में  31 जनवरी को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम द्वारा खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत राजीव नगर पास 01 व्यक्ति मकान में हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री का अवैध रूप से भण्डारण किया हुआ है। जिस पर पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर, पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साईबर) श्री स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम एवं अधिनस्थ राजपतित्र अधिकारियों द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिसपर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान जाकर मकान में रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में 01 व्यक्ति उपस्थित मिला पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अशोक मदनी निवासी खम्हारडीह का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा मकान की तलाशी लेने पर मकान में हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री का रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यो ंद्वारा अशोक मदनी से हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री रखने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास किये जाने लगा।

जिस पर आरोपी अशोक मदनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हुक्का पॉट, गोगो पेपर, रोलिंग पेपर, हुक्का फ्लेवर एवं अन्य प्रतिबंाित सामग्री जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अप.क्रमांक 31/25 धारा 4क कोटपा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – अशोक मदनी पिता स्व. बालू कुमार उम्र 59 साल निवासी राजीव नगर थाना खम्हारडीह रायपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811