– मैं चाय पानी पीने नहीं आया हूं स्कूल की व्यवस्थाओं को देखने आया हूं
अभिषेक असाटी बक्सवाहा
शासन की मंशानुरूप विद्यालयो में छात्रों को बेहतर शिक्षण एवं अन्य योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किए जाने को ज्वाइन डायरेक्टर मृत्युंजय कुमार के द्वारा बकस्वाहा विकासखंड के पीएम श्री कन्या विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय और बम्होरी हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका, कंपोजिट ग्रांट रजिस्टर छात्रों की उपस्थिति पंजिका आदि का अवलोकन किया जिसमे खासी अनियमितता देखने को मिली वही बम्हौरी स्कूल में निरीक्षण के दौरान 32 शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित नहीं पाए गए जिस पर प्रतिवेदन बना कर कमिश्नर को रिपोर्ट किया गया।
वही पी एम श्री कन्या विद्यालय में पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की एवं छात्रों की उपस्थिति बढ़ाए जाने के निर्देश दिए साथ ही प्राचार्य से पूछा गया कि पिछले वर्ष आए खराब परिणाम के बाद बच्चों के शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए क्या कदम उठाए तो स्कूल प्राचार्य श्री तिवारी चुप्पी साधे दिखे इस दौरान उन्होंने कक्षा दसवीं 11वीं 12वीं की छात्राओं से गणित विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछ कर शैक्षिक गुणवत्ता को परखा वही बच्चों से जाना की उनके बेस लाइन टेस्ट हुए है नहीं जिसमें पांच फीसदी बच्चों के बेस लाइन टेस्ट होने पर खासी नाराजगी व्यक्त की वहीं शासन की मनसा अनुसार बेस लाइन टेस्ट के अनुसार ही बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करानी थी।
ज्वाइन डायरेक्टर मृत्युंजय कुमार ने शिक्षकों को शैक्षिक स्तर में सुधार लाते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किए जब सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया।
*कैसी है स्कूल की पढ़ाई*
यहां आपको बता दें कि पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शासन द्वारा शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए पर्याप्त कदम उठाए जा रहे है लेकिन प्राचार्य का शिक्षा के प्रति लापरवाही एवं बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ खुले रूप में नजर आ रहा है।
नया सत्र चालू होने के बाद आज तक ना तो बच्चों का प्रैक्टिकल किया गया और ना ही बच्चों को प्रयोगशाला का प्रयोग कराया गया ना ही बच्चों को पुस्तक वितरित की गई और नही देनंदिनी दिखाई गई ना ही बच्चों की कॉपी जांची हुई दिखाई गई,पुस्तकालय वाला रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं कराया गया
इस संबंध में जब ज्वाइन डायरेक्टर मृत्युंजय कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि हमें सागर कमिश्नर द्वारा बक्सवाहा विकासखंड के स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए भेजा गया है जहां आज हमने बम्होरी स्कूल एवं बक्सवाहा पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमें पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नई शिक्षण सत्र को लेकर काफी अनियमितताएं मिली साथ ही किसी भी प्रकार की शिक्षण व्यवस्था के सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए गए ,शासन के नियमों का किसी भी रूप में पालन नहीं किया गया प्राचार्य की इन अनियमितताओं को देखते हुए सागर कमिश्नर को प्रतिवेदन बनाकर भेजेंगे और अगर इसी तरह स्कूल की पढ़ाई चलती रही तो बच्चों का भविष्य अंधकार में रहेगा। और आगे भी मैं निरीक्षण करता रहूंगा अगर मुझे शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं दिखेगा तो मैं कार्यवाही के लिए तत्पर रहूंगा।