मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
शासन द्वारा रबी विपणन वर्ष 2024-25 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं खरीदी बुधवार से प्रारंभ हो चुकी है। शासन द्वारा गेहूं के समर्थन मूल्य पर 150 रुपये की वृद्धि की है। पिछले साल समर्थन मल्य 2125 था। इस बार 150 रुपए बढ़कर समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। राज्य सरकार ने भी 125 बोनस देना का ऐलान किया है। इस प्रकार किसानों से इस साल 2400 रुपए क्विंटल गेहूं खरीदी होगी सेवा सहकारी संस्था ने समर्थन मूूल्य पर गेहूं खरीदी का शुभारंभ किया। इसके पूर्व बुधवार को कृषक वेयरहाउस ग्राम जमुनिया मैं पहले कांटे की विधिवत पूजा की गई। अनाज व तौल कांटे का पूजन तुलावटी व हम्मालों को तिलक लगाया गया। इसके बाद कुछ किसानों की फसले तोलना प्रारंभ किया। इस मौके पर प्रदीप, अजय रैकवार, देवेंद्र सिंह, चरण सिंह, राजेंद्र मीणा, आदि मौजूद रहे शाम 4 बजे तक किसानों से लगभग 600 कुंडल गेहूं खरीदी हो चुकी थी। इस बार दीवानगंज क्षेत्र में फसले लेट आने के कारण सरकारी गेहूं खरीदी एक सप्ताह लेट प्रारंभ हुई। दीवानगंज क्षेत्र में मां सरस्वती वेयरहाउसिंग बरजोर पुर और कृषक वेयरहाउस ग्राम जमुनिया दो जगह पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी हो रही है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।