Let’s travel together.

‘नरेंद्र मोदी के खिलाफ लाठी पकड़ने वाला चाहिए’ छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता ने मोदी पर दी विवादित टिप्पणी

0 154

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने पीएम मोदी और उद्योगपति नवीन जिंदल को लेकर विवादित बयान दिया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नामांकन दाखिल करने  साथ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंते ने कहा कि, हमें नरेंद्र मोदी के खिलाफ लाठी पकड़ने और सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए। वहीं जिंदल के लिए कहा कि ऐसे लोगों को जूते मारने चाहिए। इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ के साथ साथ देशभर की राजनीति में उबाल आ गया है। \

दरअसल, 2 अप्रैल को चरण दास महंत पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नामांकन रैली के दौरान स्टेट हाई स्कूल में जनसभा संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ लाठी पकड़ने वाला आदमी चाहिए। नरेंद्र मोदी का सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए और यह आदमी भूपेश बघेल हो सकते हैं, देवेंद्र यादव हो सकते हैं, इन्हें जीताकर दिल्ली भेजिए। चरण दास महंत का यही बयान इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है।

कांग्रेस नेता चरण दास महंत के बयान के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि मैं भी हूं मोदी का परिवार पहली लाठी मुझे मारे। वहीं इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भाजपा चुनाव प्रभारी नितिन नबीन ने कहा मैं हूं मोदी का परिवार,पहली लाठी मुझे मारो। नितिन नबीन ने कहा कि अपने बयान में चरणदास महंते द्वारा जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किया जा रहा है इसका जवाब जनता देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिरिक्त आबकारी आयुक्त राजेश हेनरी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी का आरोप     |     डॉ राकेश सिंह जादौन बने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष     |     अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार     |     28 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद शिक्षिका प्रेमलता दुबे का भावभीना सम्मान व विदाई     |     20 दिन में सांची को मिलेगा पानी: सहायक आयुक्त का निरीक्षण, 20 करोड़ की योजना के निर्देश     |     बुद्ध पूर्णिमा पर सांची में भव्य आयोजन     |     शान्वी ने किया परिवार और छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित     |     सचिव आवास में चल रहा अन्नपूर्णा भवन कलेक्टर से की नए भवन की मांग     |     मध्यप्रदेश के शिल्प का फ्रांस में गूँज रहा है नाम : ‘फ़ोयर डे पेरिस’ में लहरा रहा है ‘बाग प्रिंट’ का परचम     |     खेल प्रतिभाओं का समर कैंप का प्रारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811