Let’s travel together.

नौकरी गई तो बन गई लैपटॉप चोर, नोएडा की जस्सी बेंगलुरु से अरेस्ट, लाखों के गैजेट्स बरामद

0 114

कर्नाटक के बेंगलुरु में पुलिस ने नोएडा की युवती को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि युवती ने कई लोगों के लैपटॉप और गैजेट्स चुराए हैं. पुलिस ने युवती के पास से 10 से 15 लाख का सामान जब्त किया है. यह सारा सामान चोरी का था. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.

आरोपी युवती का नाम जस्सी अग्रवाल है, जो कि 26 साल की है. उसने पुलिस को बताया कि वो कुछ साल पहले नौकरी के सिलसिले में बेंगलुरु आई थी. लेकिन साल 2020 में जब देशभर में लॉकडाउन लगा तो उसकी नौकरी चली गई. कुछ दिन तक को उसने अपनी सेविंग्स से निकाल लिए. लेकिन जब पैसे खत्म हो गए तो उसने पहली बार लैपटॉप चोरी किया. उसे फिर ब्लैक में बेचकर उसे काफी पैसे मिले.

यहीं से जस्सी की हिम्मत और बढ़ी. वह बेंगलुरु में गुपचुप तरीके से पीजी और हॉस्टल्स में घुस जाती. वहां मौका मिलते ही कमरों से लैपटॉप और गैजेट्स चोरी कर लेती. फिर उन्हें नोएडा आकर ब्लैक में बेच देती. 26 मार्च को बेंगलुरु की एक लड़की ने इस बाबत थाने में मामला दर्ज करवाया. उसका भी लैपटॉप पीजी से ही चोरी हुआ था. पुलिस ने जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में एक युवती उन्हें नजर आई.

युवती ने पीजी में एंट्री तो खाली हाथ ली थी. लेकिन जब वो वहां से निकली तो उसके हाथ में लैपटॉप था. पुलिस ने फिर युवती के बारे में पता लगाना शुरू किया. जल्द ही उसके बारे में पता चल भी गया. पुलिस ने फिर जस्सी को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से पुलिस ने कुल 24 लैपटॉप बरामद किए. जिनकी कीमत 10 से 15 लाख से भी ज्यादा है.

कई सारे लैपटॉप बेच चुकी है जस्सी

पूछताछ में जस्सी ने बताया कि उसने साल 2020 से ही चोरी की वारदातों के अंजाम देना शुरू कर दिया था. अब तक वो कई सारे गैजेट्स नोएडा ले जाकर ब्लैक में बेच चुकी है. फिलहाल जस्सी पुलिस की गिरफ्त में है. उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. मामले में आगामी जांच जारी है. पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं जस्सी के साथ कोई गिरोह तो नहीं जुड़ा है?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811