Let’s travel together.

महापुरुषों के सम्मान में, अभाविप आई सामने,दिया ज्ञापन

0 317

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को महापुरुषों के सम्मान में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में विदित है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो हमेशा ऐसे ही राष्ट्रहित, छात्रहित एवं समाज हित के कार्य करता रहा है नगर परिषद द्वारा नगर परिषद सिलवानी के बाजू से छात्रावास की बाउंड्री वॉल पर स्वच्छता सर्वेक्षण हेतु महापुरुषों आजाद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जी, भीमराव अंबेडकर जी, अब्दुल कलाम जी का चित्र वॉल पेंटिंग द्वारा दीवारों पर बनाया गया था जिसमें एक तरफ सिलवानी नगर परिषद द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान चलाकर नगर को स्वच्छ बनाया जा रहा है दूसरी तरफ नगर परिषद के बाजू में ही दीवार पर महापुरुषों के चित्रों पर पान की पीक और गंदगी मचाई जा रही है और महापुरुषों का अपमान

किया जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महापुरुषों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए ज्ञापन द्वारा मांग की गई कि तत्काल वहां पर स्वच्छता की उचित व्यवस्था की जाए अन्यथा विद्यार्थी परिषद विरोध प्रदर्शन करेगी जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की रहेगी। ज्ञापन देने वालों में संयम सराठे, अनिल साहू, अंत्योदय पांडेय, प्रवीण परिहार, उदय मिश्रा, आदित्य बाजपेई, आदित्य दुबे, पुस्पेंद्र पाराशर, सौरभ साहू, सौरभ चौहान आदि परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811