Let’s travel together.

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद की छोड़ी दावेदारी, पत्रकारों से कहा अब मेरी उम्र हो गई

0 357

भोपाल ।  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एक साथ 2 पदों पर काबिज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मेरी उम्र 77 साल हो चुकी है और अब मैं सीएम बनना नहीं चाहता हूं। अब देखना यह है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की तरफ से सीएम कैंडिडेट कौन होगा।

सन 2018 से जागृत हुआ कमलनाथ का मध्य प्रदेश प्रेम

2023 में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मेरी उम्र 77 साल हो चुकी है और अब मैं सीएम बनना नहीं चाहता हूं, लेकिन मेरी इच्छा है कि प्रदेश व्यवस्थित हाथों में जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर यहां भी महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण देने पर विचार किया जाएगा। यहां उल्लेख आवश्यक है कि कमलनाथ को राजनीति करते हुए 40 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के प्रति प्रेम सन 2018 से जागृत हुआ है। सन 2003 से लेकर 2018 तक कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की मदद के लिए कभी कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे मध्य प्रदेश के प्रति उनके अटूट प्रेम का प्रदर्शन होता हो।

खुद हाईकमान हैं और हर फैसला हाईकमान पर छोड़ देते हैं 

कमलनाथ के मामले में एक बड़ी मजेदार बात यह है कि वह मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के स्वयंभू हाईकमान है और जब भी किसी पद की बात आती है तो सारे फैसले हाईकमान पर छोड़ देते हैं। प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष 2 पदों पर एक साथ काबिल हैं, लेकिन बयान देते हैं कि मैं तो किसी पद पर रहना नहीं चाहता। हाईकमान जब चाहे निर्णय ले सकता है। पिछले दिनों सोनिया गांधी ने उन्हें दिल्ली बुलाने का निर्णय लिया था, तब कमलनाथ ने बयान दिया कि मैं मध्यप्रदेश छोड़कर नहीं जाऊंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811