Let’s travel together.

हिमाचल में कांग्रेस के 6 बागी MLA बीजेपी में शामिल, 3 निर्दलीय विधायक भी जुड़े

0 83

कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, हिमाचल में कांग्रेस के 6 बागी विधायक और 3 निर्दलीय विधायक शनिवार को बीजेपी में शामिल हुए. पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन सभी विधायकों की ज्वाइनिंग करवाई. इन सभी 6 विधानसभा में 1 जून को चुनाव होना है.

अयोग्य ठहराए गए तीन इंडिपेंडेंट एमएलए ने शुक्रवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था. इन 6 नेताओं के बीजेपी में शामिल होने से हिमाचल सरकार पर खतरा मंडरा रहा है. अगर इन सब ही नेताओं ने बीजेपी में शामिल होने पर उपचुनाव में जीत दर्ज कर ली तो बीजेपी और कांग्रेस बराबरी पर आ जाएंगे.

बागी नेता बीजेपी में शामिल

हिमाचल प्रदेश के 6 बागी नेता सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, राजिंदर राणा, इंदर दत्त लखनपाल, चेतन्य शर्मा और देविंदर कुमार भुट्टो और तीन निर्दलीय विधायक बीजेपी में शामिल हो गए है. इन नेताओं को सदन में बजट सत्र के दौरान उपस्थित न रहने पर स्पीकर ने अयोग्य ठहरा दिया था. चुनाव आयोग ने उनके निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की घोषणा की है. तीन निर्दलीय विधायक – आशीष शर्मा, होशियार सिंह और के.एल. ठाकुर ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया. उनकी सीटों पर भी उपचुनाव होने की उम्मीद है.

कांग्रेस को बड़ा झटका

होशियार सिंह ने संवाददाताओं से कहा, हमने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. हम भाजपा में शामिल होंगे और उसके टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पिछले महीने उस समय संकट में पड़ गई थी जब भाजपा ने इन नौ विधायकों के समर्थन के कारण राज्य की एकमात्र सीट के लिए राज्यसभा चुनाव जीत लिया था. हालांकि सीएम सुक्खू अपनी सरकार को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे है. लेकिन भाजपा उप-चुनाव में जीत के साथ उनकी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है. क्योंकि इससे सत्ताधारी पार्टी के और अधिक विधायकों को अपनी ओर आकर्षित किया जा सकता है.

हिमाचल में असेंबली कंपोजिशन

फिलहाल हिमाचल में कांग्रेस के 34 विधायक हैं वहीं बीजेपी के 25 विधायक हैं. शनिवार को 9 विधायकों की बीजेपी में ज्वाइनिंग हो रही है और उन सभी सीटों पर उपचुनाव होंगे. यदि ये सभी 9 जीत जाते हैं तो उस स्थिति में बीजेपी के 34 विधायक हो जायेंगे.यानि कांग्रेस और बीजेपी बराबरी की स्थिति में आ जाएंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811