Let’s travel together.

नायब तहसीलदार ने ली शान्ति कमेटी की बैठक

0 151

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
आगामी त्योहारों के मद्देनजर नई चौकी दीवानगंज परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई  बैठक में नायब तहसीलदार नियति साहू, सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी, दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह, एएसआई बीएस दांगी, सहित ग्राम दीवानगंज , अंबाडी, सेमरा , निनोद्द, नरखेडा, जमुनिया , बरजोर पुर गीदगड़ सहित आसपास गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए गणमान्य व्यक्तियों दीवानगंज सरपंच गिरिजेश नायक, मनोज अग्रवाल,नर खेड़ा सरपंच रामदियाल लोधी, सेमरा सरपंच भानु लोधी , गीदगड़ सरपंच लीला कृष्ण अहिरवार , अंबाडी सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार अहिरवार सहित आसपास के गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे।

नायब तहसीलदार नियति साहू ने कहां की आने वाले त्योहारों को सब मिलजुल कर शांतिपूर्ण ढंग से भाईचारे के साथ मनाए जिन व्यक्तियों को रंगों से परहेज होता है उन पर रंग डालने में सावधानी रखें ऐसे मौके पर आकस्मिक तत्वों से सावधान रहें साथ ही कहा कि इन दिनों छात्र-छात्राओं की परीक्षा शुरू हो चुकी है कलेक्टर द्वारा जिले भर में धारा 144 लागू कर दी गई है इस धारा का पालन जनता तथा प्रशासन को मिलकर करने की जरूरत है अभी रमजान भी चल रहे हैं इनका ध्यान में रखकर त्योहार मनाए आने वाले समय में ईद भी आ रही है चुनाव भी होना है माइक यदि पर प्रतिबंध लगा दिया गया है इसका उपयोग प्रशासन की अनुमति लेकर ही किया जाए बच्चों की पढ़ाई और पेपर को ध्यान में रखकर ग्रामवासी अपना त्यौहार मनाए। अगर किसी व्यक्ति को किसी पर संदेह हो तो चौकी पर सूचना दें ताकि हम उचित समय पर कार्रवाई कर सकें जहां पर होली जले उसको छोटे रूप में जलाएं जिससे आसपास के घरों में नुकसान नहीं पहुंचे गणमान्य व्यक्ति सामने रहकर होली जलवाए ताकि इससे बच्चों और घरों को हानी ना पहुंचे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811