Let’s travel together.

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सिलवानी में सोनी समाज का हुआ सम्मेलन

0 79

सभी सोनी समाज के बंधु बांधव एकजुट होकर करेंगे काम,पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान को देंगे तोहफा
आशीष पांडेय  सिलवानी रायसेन

रायसेन जिलें के विश्वकर्मा गार्डन में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सर्व सोनी समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भोपाल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री कृष्ण मोहन सोनी,विशेष अतिथि मप्र स्वर्ण कला बोर्ड अध्यक्ष दुर्गेश सोनी रायसेन से वरिष्ठ पत्रकार राजकिशोर सोनी कर्मचारी नेता मुरारीलाल सोनी विदिशा के संतोष सोनी सहित पदाधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का सर्वप्रथम हार् फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य अतिथि  कृष्ण मोहन सोनी द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि हमारी कई मांगे लगातार सरकार से की जा रही है जिसमें भाजपा की सरकार ने हमेशा ही हमारी मांगों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए है। हमेशा से ही हमारे संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर भारतीय जनता पार्टी ने साथ दिया है आज हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम एक यूनिटी बनाकर अधिक से अधिक मतदान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में समाज भाइयों से करना है। वहीं श्री सोनी ने कहा कि देश में कहीं भी सोनी समाज पीछे नहीं है हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी के साथ कार्य करने में योगदान रहा है। सोनी भाइयों के पास वोट मांगने की जरूरत नहीं है वह तो पहले से ही जन संघ के जमाने से तन मन धन से भाजपा के साथ आगे होकर कार्य करते आ रहे हैं। आने वाली पीढियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए तमाम नई सोच से ऊपर उठकर नरेंद्र भाई मोदी  के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे सभी सांसदों को एवं हमारे क्षेत्र से शिवराज सिंह चौहान और हमारे समाज की रिश्तेदारियां अन्य जगहों पर भी हैं उन्हें भी जागृत करना है। सनातन धर्म को आगे बढ़ाते हुए अपनी अलग पहचान बनाकर पूर्ण सहयोग से हमें समाज को आगे बढ़ाकर अधिक कार्य करने में एक परिचय देना है। वहीं उपस्थित स्वर्णकाल बोर्ड के अध्यक्ष  दुर्गेश सोनी ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्णकार समाज की सनातन धर्म से ही एक महत्वपूर्ण भूमिका हर क्षेत्र में रही है हम हमेशा से ही स्वर्ण कला बोर्ड बनाने को लेकर निरंतर सरकार के पास अपनी मांग रख रहे थे। जगह-जगह संगठनों के माध्यम से सरकार के पास भी हमारे पदाधिकारी मिलकर इस मांग को पूरा करने में लगे हुए थे। लेकिन जब स्वर्णकार महापंचायत का गठन किया गया जिसमें सभी का सहयोग हमारे समाज को मिला और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने भोपाल में महापंचायत बुलाकर स्वर्ण कला बोर्ड का गठन किया। स्वर्ण कला बोर्ड के गठन के बाद से हमारे कारीगरों व सुनार भाइयों को सरकार की योजनाओं का लाभ भी प्राप्त होगा। हमने कभी भी किसी भी पार्टी का भेदभाव नहीं किया है हमने महापंचायत में भारतीय जनता पार्टी के भी नेतृत्व करने वाले पदाधिकारी को बुलाया था और कांग्रेस के नेतृत्व करने वाले पदाधिकारी को भी बुलाया था। सन 1947 से लेकर आज तक कांग्रेस ने स्वर्णकार समाज का दोहन ही किया है। कांग्रेस ने कभी भी स्वर्णकार समाज को सम्मान नहीं दिया, कांग्रेस की जब सरकार बनी तो कांग्रेस 15 दिन में अपने वादे से मुकर गई कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने स्वर्ण कला बोर्ड का गठन करने को कहा था लेकिन वह हमारे बोर्ड का गठन नहीं कर सकी। और उनकी सरकार 15 महीने में भी हमारे बोर्ड के गठन नहीं कर सकी। आज जो स्वर्ण कला बोर्ड बनकर तैयार हुआ है इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और अब हमें उनकी और से भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व करके हमारे समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ाकर अधिक से अधिक लोगों के पास पहुंचकर प्रचार प्रसार करके अपना एक जुटता का परिचय भारतीय जनता पार्टी को देना है।

कार्यक्रम में सालिगराम सोनी ,पूनम चंद सोनी,बद्री प्रसाद सोनी,गजेंद्र सोनी,पुरषोत्तम सोनी, दीपू सोनी,गोविंद सोनी,शिवदयाल सोनी,सोनी समाज सिलवानी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सोनी,मोहन सोनी,किशोर सोनी बम्होरी,प्रदीप सोनी,विजय सोनी ,विक्रम सोनी, रौनक सोनी,सुखराम सोनी, संजय सोनी, हरी चरण सोनी , अज्जू सोनी ,कमलेश सोनी, सहित सोनी समाज के लोग उपस्थित थे। संचालन सालिग राम सोनी ने तथा आभार गोविंद सोनी ने किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नीट पेपर विरोध में एनएसयुआई,राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार पर लगाए आरोप     |     सांकरा में भी विकास की ओर बढ़ाया हीरा ग्रुप ने हाथ ,विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन     |     भाजपा के स्टार प्रचारक अनुज शर्मा का धुआंधार दौरा: 3 जिलों में उमड़ा जनसैलाब, बोले-भीड़ नहीं, भाजपा पर जनता का अटूट विश्वास     |     आवारा पशुओं का आतंक,40 गांवों में किसानों की मूंग की फसल पर संकट, दिन-रात खेतों में हो रहा नुकसान     |     चलती ट्रेन से गिरा अज्ञात बुजुर्ग, गंभीर हालत में विदिशा रेफर     |     भाषा की मर्यादा का हो रहा चीरहरण- संजय मेहता     |     रायसेन जिले के दीवानगंज के छोटे से गांव सेमरी से निकली बेटी ने फतह किया विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट     |     राष्ट्र सेविका समिति विदिशा विभाग के सात दिवसीय प्रारम्भिक वर्ग का हुआ समापन     |     काले कुत्ते ने मचाया कोहराम: शिवपुरी में बच्चों-महिलाओं समेत 60 लोग घायल, सर्च जारी     |     भोपाल में दर्दनाक हादसा: इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट में आग लगने से 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811