Let’s travel together.

लायंस क्लब विदिशा मेन, और महाराणा प्रताप कॉलेज  की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट द्वारा जल संरक्षण और संवर्धन पर जागरुकता शिविर आयोजित

0 127

 

विदिशा। महाराणा प्रताप कॉलेज विदिशा की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट ने लायंस क्लब विदिशा मेन के साथ आज 22 मार्च को अंतरराष्ट्रीय जल दिवस पर *”जल है तो कल है क्योंकि जल ही जीवन है”* विषय पर जल संरक्षण और संवर्धन पर आधारित एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर लायंस क्लब प्रेसिडेंट और महाराणा प्रताप कॉलेज के संचालक लायन यशवंत प्रताप सिंह राठौड़, लायंस क्लब

कोषाध्यक्ष लायन राजाराम राजपूत, लायन प्रीतम सिंह राय, कॉलेज प्राचार्या श्रीमति अंजना सिंह, भेलसा शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष समाजसेवी श्रीमती बबीता सिंह चौहान, डॉ. सुविधा पांडे, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी देवेद्र अहिरवार एवं अन्य स्टॉफ सहित यूनिट के 50 से अधिक विधार्थी शामिल हुए.

इस अवसर पर सभी वक्ताओं द्वारा जल के महत्व को समझाते हुए कैसे जल को बचाया जाए और किसी सम्भावित जल संकट से कैसे मानव सहित जीव जंतुओं और प्रकृति को बचायें इस विषय पर अपने अपने विचार रखते हुए सबको जागरूक किया. क्लब अध्यक्ष श्री राठौड़ द्वारा छात्रों के प्रश्नों का ज़बाब देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब, सोखता गड्डों के निर्माण सहित वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में सबको जागरूक करते हुए जल बचत और संरक्षण हेतु शपथ दिलाई, प्राचार्या श्रीमति सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811