Let’s travel together.

ओशो संबोधि दिवस मनाया गया

0 189

विदिशा। ओशो संबोधि दिवस ओशो प्रेमियों द्वारा सुनील जैन के कृषि फार्म हाउस उदयगिरि रोड पर सेलिब्रेट किया गया।

विदित है कि 1 मार्च से 21 मार्च तक स्वामी सुनील जैन के कृषि फॉर्म दुर्जनपुरा उदयगिरि रोड पर प्रातः 7 से 8, ओशो के सक्रिय ध्यान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसकी पूर्णता के पश्चात आज ओशो संबोधि दिवस सेलिब्रेट किया गया।

ओशो प्रेमी एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि आज ही के दिन ओशो को बुद्धत्व की प्राप्ति हुई थी। अर्थात पूर्ण ज्ञान प्राप्त हुआ था। जिसके कारण आज के दिन ओशो संबोधि दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आज उपस्थित सभी ओशो प्रेमियों ने सर्वप्रथम ओशो को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सक्रिय ध्यान लगाया। तत्पश्चात भजन कीर्तन का आयोजन हुआ और ओशो के प्रवचन सभी ने ध्यानस्थ मुद्रा में श्रवण किया। इस अवसर पर ओशो के बारे में ओतप्रोत जानकारी देते हुए स्वामी सुनील जैन,पदम सिंह भदोरिया, रामचरण आर्य शिक्षक , रूप सिंह पहलवान, रामस्वरूप आर्य आदि कई ओशो प्रेमियों ने इन 21 दिनों में सक्रिय ध्यान शिविर से प्राप्त अनुभव साझा किये। तथा सभी लोगों ने मिलकर यह निर्णय लिया कि अब यह सक्रिय ध्यान प्रतिदिन सुबह 7 से 8 लगातार इसी स्थान पर चलता रहेगा।तरह-तरह के फलों एवं मिष्ठान से सुसज्जित भोजन करने के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।  आभार  स्वामी रामस्वरूप आर्य जी ने व्यक्त किया।

इस ध्यान शिविर में लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, लायन अरुण कुमार सोनी, विक्की पहलवान, राजकुमार जी, मां मीरा, मां क्षमा, मैन प्रेम भक्ति, स्वामी नरेंद्र कुमार , बालाराम पंथी, सुभाष जी, अर्पित दुबे, शैलेंद्र शेखर, मोहन जाट, हेमराज पाल, विशाल नेमा, मोनिका ऑप्टिकल्स, विवेक चावला आदि आदि सहभागी रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811