Let’s travel together.

उज्जैन पुलिस ने लुटेरा प्रेमी जोड़ा पकड़ा, महंगे शौक पूरे करने वारदात को देते थे अंजाम , पूछताछ में हुए कई खुलासे…

0 75

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के अलग-अलग स्थान से मोबाइल छीनने वाले युवक और युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का एसपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें 10 मार्च को मोहित गुप्ता नामक फरियादी ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह महावीर एवेन्यू कॉलोनी क्षेत्र में फोन पर बात कर रहा था तभी युवक और युवती स्कूटर पर आए और मोबाइल छीनकर ले गए।

PunjabKesari

वहीं दूसरी शिकायत 13 मार्च को रुद्र कुमार शर्मा ने की थी उसने बताया था वह सुभाष नगर पेट्रोल पंप के पास फोन पर बात कर रहा था तभी आरोपी युवक युवती मोबाइल छीनकर ले गए। मामले में एसपी ने एक टीम का गठन किया।  7 दिन की पड़ताल के बाद पुलिस ने युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि युवक और युवती का वर्तमान में प्रेम विवाह तय हुआ है। वह अपना शौक पूरा करने के लिए इस वारदात को अंजाम देते थे। दो वारदात सामने आई हैं जिस में पुलिस ने दोनों मोबाइल बरामद कर लिए हैं। वहीं दो अन्य मोबाइल भी जप्त किए हैं। चोरी के दो मोबाइल जिन लोगों ने खरीदे थे पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार किया है। इस प्रकार इस घटना में कुल चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811