Let’s travel together.

तुम क्या बकवास कर रहे हो…शो के दौरान भड़के खली, लात मारकर तोड़ डाली कुर्सी

0 103

देश के मशहूर रेसलर दलीप सिंह राणा यानी ‘द ग्रेट खली’ कई मशहूर टीवी शो का हिस्सा रह चुके हैं. सबसे पहले कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 4 में खली बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे. बिग बॉस के बाद ज्यादातर शो में खली ने बतौर मेहमान अपनी हाजिरी लगाई. आखिरी बार उन्हें कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में देखा गया था. जल्द ही ‘द ग्रेट खली’ हुमा कुरैशी के कॉमेडी शो ‘मैडनेस मचाएंगे’ में एंट्री करने वाले हैं. लेकिन इस शो का उनका अनुभव बाकी शो से अलग होगा. क्योंकि इस शो के आने वाले एपिसोड की झलक में ये दिखाया गया है कि खली इस शो में काफी ज्यादा गुस्सा होने वाले हैं.

आपको बता दें कि खली हुमा कुरैशी और उनकी टीम के साथ ‘मैडनेस मचाएंगे’ की शूटिंग पूरी कर चुके हैं. ये एपिसोड इस हफ्ते के आखिर में टेलीकास्ट होने वाला है. लेकिन टेलीकास्ट से पहले इस शो की एक झलक सामने आई है. इस झलक में हम देख सकते हैं कि शो में चल रहा मजाक खली को रास नहीं आ रहा है. दरअसल खली के सामने पेश किए जाने वाले एक एक्ट में परितोष त्रिपाठी खुद ‘खली’ के अंदाज में तैयार होने वाले हैं. वो खली पर तंज कसते हुए कहेंगे कि इस वाले बंदे (खली) पर इतना ज्यादा तेल है कि खुद अमेरिका की इनपर नजर है. कढ़ाई में अगर वो एक हाथ के ऊपर से दूसरा हाथ घुमाए तो सभी भटूरे तल जाते हैं.

गुस्सा हुए खली?

परितोष का ये मजाक खली को बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा और वो उन्हें कहेंगे कि मजाक करने का भी एक तरीका होता है. एक लिमिट होती है. ये तुम क्या बकवास कर रहे हो. इतना ही नहीं गुस्से में हुमा कुरैशी के साथ बैठे खली लात मारकर उनके सामने रखा टेबल गिरा देंगे. और साथ ही एक हाथ में कुर्सी लेकर खली उसे भी तोड़ देंगे. उनकी ये हरकत देख परितोष त्रिपाठी के साथ हुमा कुरैशी भी डर जाएंगी. हालांकि जिस तरह से ये वीडियो दिखाया गया है वो देख लगता है कि खली का ये गुस्सा भी इस शो के एक्ट का ही एक हिस्सा होगा, जहां वो अपने इस झूठे गुस्से से हुमा की पूरी टीम के साथ प्रैंक करेंगे. हालांकि इस बारे में अब तक किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811