Let’s travel together.

अलग अलग स्थानों से चोरी 3 दुपहिया सहित आरोपी गिरफ्तार

0 99

सुरेन्द्र जैन रायपुर
रायपुर पुलिस ने अलग अलग स्थानों से चोरी हुये 3 दुपहिया वाहन सहित वाइक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है
जानकारी के मुताबिक दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

इसी तारतम्य  थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम पुजारी चैंबर से हुई गाड़ी चोरी अज्ञात चोर को पकड़ने खोजबीन के दौरान कालीबाड़ी में रिपेयरिंग ऑटो पार्ट्स की दुकान पर पुजारी चैंबर से चोरी हुई एक्टिवा क्रमांक CG04NL7612 खड़ा देखा गया, ऑटो पार्ट्स मालिक से पूछताछ करने पर गाड़ी रीहान नायक द्वारा वहां सुधारने दिया जाना बताया, टीम के सदस्यों द्वारा ऑटो पार्ट्स मालिक द्वारा बताए हुए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ कर चोरी की वाहन के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर गाड़ी को पुजारी चैंबर से चोरी करना बताया। अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा रायपुर के DKS हॉस्पिटल थाना गोलबाजार एवं जय स्तंभ चौक स्टेट बैंक मौदहापारा क्षेत्र से 01-01नग दोपहिया वाहन और चोरी करना बताया गया। आरोपी रीहान नायक द्वारा बताए हुए अन्य 02 वाहन को भी जप्त किया गया । आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से आरोपी को माननीय न्यायालय में रिमांड पर पेश किया गया।कब्जे से चोरी की कुल 03 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,10,000/- रूपये जप्त किया गया।

पुलिस ने रीहान नायक उर्फ पॉल नायक पिता शुकु नायक उम्र 27 वर्ष निवासी हराबंगी डेम थाना अडवा जिला गजपति उड़ीसा वर्तमान वर्मा का मकान, मस्जिद के पास संजय नगर थाना टिकरापारा द्वारा को गिरफ्तार किया हे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811