Let’s travel together.

सात साल की बहन से दुष्‍कर्म किया, फिर कुल्‍हाड़ी से किया वार, शव दफनाया, MP के छिंदवाड़ा की घटना

0 72

छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव में सात साल की बहन से ही दुष्‍कर्म किया। किसी को न बता दे, इससे बचने के लिए मासूम पर कुल्हाड़ी से हमला किया। फिर गला दबाकर मार डाला। हत्‍या करने के बाद खुद को फंसता देकर युवक ने शव को श्मशान ले जाकर दफना दिया। यह घटना मंगलवार की बताई जाती है। बुधवार को पुलिस आरोपित को श्मशान ले गई, जहां निशानदेही पर शव बरामद किया। पुलिस ने धानाखेड़ा के रहने वाले आरोपित सोनू पंद्राम को गिरफ्तार कर लिया है। वह पीड़ित का रिश्तेदार ही है। एसडीओपी कृष्ण कुमार अवस्थी ने बताया कि सोनू दो दिन पहले जुन्नारदेव इलाके के गांव में रहने वाली अपनी बुआ के यहां आया था।

मासूम की मां ने पुलिस को सूचना दी थी कि बेटी लापता है

एसडीओपी केके अवस्थी ने बताया कि मासूम की मां ने मंगलवार को पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी 7 साल की बेटी लापता है। बच्ची के साथ उसके मामा का लड़का भी गायब था।पूछताछ में पता चला कि आरोपित ने दुष्कर्म के बाद कुल्हाड़ी से हमला किया और गला घोंट दिया। जिसके बाद शव दफना दिया। निसान दे के बाद पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपित ने बच्ची का शव बोरी में। बांधकर मृतिका के घर के पास छोड़ दिया था। जिसके बाद शव शमशान घाट के पास ले गया।

सांसद नकुल नाथ ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा-घटना से मन व्यथित है

जुन्नारदेव में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर सांसद नकुल नाथ ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है जिसमे लिखा है कि थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम से अनैतिक कृत्य कर हत्या की हृदयविदारक घटना सामने आई है । इस खबर को सुन मन अत्यंत व्यथित है । दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग करता।

पीड़ित परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं

भाजपा सरकार में महिला अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है, लचर क़ानून व्यवस्था से अपराधी बेख़ौफ़ है । मैं सरकार से अपील करता हूँ कि क़ानून व्यवस्था को दुरुस्त करें जिससे ऐसी जघन्य वारदातों को अंजाम देने से पहले अपराधी 100 दफ़े सोचे । नुक्कड़ सभा, जागरूकता अभियान जैसे आयोजन किए जाए जिससे नई पीढ़ी को सही और ग़लत की जानकारी दी जा सके एवं बच्चियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811