Let’s travel together.

क्या है स्वदेश दर्शन योजना 2.0? धार्मिक पर्यटक स्थलों का होगा विस्तारीकरण

0 76

इस योजना के माध्यम से पवित्र नदियों के किनारे बसे सभी पर्यटन स्थलों में आवश्यकता के अनुसार छोटे छोटे गेस्ट हाउस, छोटे हट, पार्क आदि बनवाये जाएंगे। स्वदेश दर्शन योजना 2024 के माध्यम से परिवहन, आर्थिक स्थिति, रोजगार और भोजन जैसी आवश्यक चीजों पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा। बता दें कि चित्रकूट में आज इस योजना के तहत परियोजना विकास और प्रबंधन सलाहकार के साथ अन्य विशेषज्ञ द्वारा आध्यात्मिक अनुभव परियोजना के बारे में चर्चा होगी।

 भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत चित्रकूट में कई उन्नयन एवं विकास के कार्य होने हैं। भूमिपूजन आज सुरेन्द्र पाल मैदान उद्यमिता परिसर चित्रकूट में होगा। पीएम मोदी वर्चुअल रूप चित्रकूट के साथ ही देश प्रदेश के कई शहरों में लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। चित्रकूट के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य स्थानीय नेता भी शामिल होंगे।

चित्रकूट में गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत 26 करोड़ 55 लाख रुपये लागत के मां मंदाकिनी घाटों के उन्नयन एवं विकास कार्य सहित सतना जिले के कुल 139 करोड़ 29 लाख रुपये लागत के 18 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा। इनमें 33 करोड़ 13 लाख रुपये लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण और 106 करोड़ 16 लाख रुपये लागत के कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811