Let’s travel together.

सांची रेलवे स्टेशन सहित देशभर के 554 रेलवे स्टेशनों का पुर्नविकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास का शिलान्यास/उद्घाटन

0 165

देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सांची रेलवे स्टेशन सहित देशभर के 554 रेलवे स्टेशनों का पुर्नविकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास का शिलान्यास/उद्घाटन किया गया। सांची स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री रमाकांत भार्गव, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, स्थानीय जनप्रतिनिधि, श्री राकेश शर्मा और रेलवे विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रायसेन जिले के सांची रेलवे स्टेशन का 8.5 करोड़ रू की लागत से पुर्नविकास किया जाएगा। इस योजना के तहत रेलवे स्टेशन में स्थानीय कला संस्कृति के तत्वों के साथ स्टेशन का आंतरिक सौंदर्यीकरण, सेटेलिटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण और विकास, हाईलेवल प्लेटफार्म, स्टेशन पहुंच मार्ग के नवीन सड़क, पैदल मार्ग सहित अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएगीं। स्टेशनों के पुर्नविकास से यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी और साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला शाखा की बैठक संपन्न     |     आडवाणी स्कूल मैदान में ऐतिहासिक दशहरा,सतरंगी आतिशबाजी के बीच 81 फीट के रावण का दहन     |     अहंकार चाहे कितना भी ऊंचा हो, जीत सत्य की ही होती है- अनुज शर्मा     |     राशन कार्ड पर जाति का बंधनजाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता से हजारों हितग्राही परेशान     |     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, पंच परिवर्तन का दिया संदेश     |     तेज बारिश के बाद गैरतगंज में निकला दशहरा चल समारोह, दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल     |     मुखर्जीनगर बस्ती में निकला राष्ट्रीय स्वयं सेवको का विशाल पथ संचलन      |     दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह निकला,रात्रिभर चल समारोह के बाद सुबह पूजन उपरांत हुआ विसर्जन      |     शहीदों को सलाम: 150 वीर जवानों के नामों का वाचन, पुलिस लाइन में भावुक कर देने वाला श्रद्धांजलि समारोह     |     आधुनिक ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया उद्घाटन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811