Let’s travel together.

वायरल हो रहे वीडियो पर चौकी प्रभारी ने कहा हलाली डैम का नहीं है वीडियो, मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

0 268

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

रायसेन जिले में इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के कैप्शन में बताया जा रहा है कि हलाली डैम की ओवरफ्लो में अचानक पानी आ गया। जिसमें कुछ लोग घूमने गए थे। वह फस गए हैं। इस वीडियो की सत्यता जानने हमारी टीम हलाली डैम पहुंची। वहां पर पाया गया कि हलाली डैम अभी बहुत खाली है। ओवरफ्लो में अभी पानी दूर-दूर तक नहीं आया है। वही दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे मौके का जायजा लेने हलाली डैम पहुंचे। दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने बताया कि जो वीडियो हलाली डैम के नाम से वायरल हो रहा है। वह हलाली डैम का नहीं है। दरअसल वायरल वीडियो 10 से 11 साल पुराना है जो इंदौर के पास पातालपानी की घटना का है। जिसमें एक ही परिवार के चार लोग बह गए थे। वायरल वीडियो का हलाली डैम से कोई संबंध नहीं है। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि वायरल वीडियो पर ध्यान ना दें और ना ही सोशल मीडिया पर इस तरह की भ्रमित करने वाली जानकारी ना फैलाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811