Let’s travel together.

पिता की हो चुकी मौत… पोलियो पीड़ित बच्चों से मिले CM योगी, ऑन द स्पॉट अफसरों को दिया ये निर्देश

0 49

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में करीब 300 फरियादियों की पीड़ा को सुना. इसबार देवरिया जनपद से अपनी दादी के साथ आए दो पोलियोग्रस्त मासूम भाइयों को देखकर मुख्यमंत्री का मन पिघल गया. उन्होंने इलाज के विषय में पूछा और आश्वासन दिया कि इनके इलाज में सरकार हर तरह से मदद करेगी. साथ ही उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को इलाज में सहयोग करने के लिए निर्देश भी किया.

शनिवार शाम को मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर आए. उन्होंने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में जनता दर्शन में करीब साढ़े तीन सौ लोगों से मुलाकात की. इस दौरान देवरिया जिले के खुखुंदू थाना के अंतर्गत सेखा बभनौली से भागीरथी देवी दो बच्चों के साथ आईं, जिनमें से एक का नाम आयुष और दूसरे का नाम पीयूष हैं. इन बच्चों को देख सीएम योगी उनसे उनकी पढ़ाई के बारे में पूछने लगे, तभी भागीरथी देवी ने बताया कि ये दोनों भाई पोलियोग्रस्त हैं. पांच साल के हुए तो बीमारी का पता चला. मुख्यमंत्री योगी ने पूछा कि क्या ये बिल्कुल भी नहीं चल पाते हैं?

तब दादी ने बताया कि ये सिर्फ दस-बीस कदम तक ही चल पाते हैं. इस पर मुख्यमंत्री ने आयुष को चलने का प्रयास करके दिखाने को कहा. लंगड़ाते हुए वह दो चार कदम चला तो सीएम योगी भावुक हो उठे और भागीरथी से दोनों बच्चों के इलाज के बारे में पूछा. उन्होंने पीजीआई लखनऊ में इलाज चलने की जानकारी दी. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इन बच्चों के इलाज में कोई कमी नहीं आने देंगे. इसके लिए भरपूर सहायता दी जाएगी. उन्होंने अधिकारियों से इस मामले को पूरी संवेदनशीलता से देखने और आयुष्मान कार्ड न होने की दशा में कार्ड बनवाने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने दोनों मासूम भाइयों को दुलारा और खूब आशीर्वाद भी दिया.

बच्चों के पिता की मौत की जांच

इस दौरान भागीरथी देवी ने अगस्त 2023 में अपने बेटे आदित्य चौहान की मौत की जांच कराने तथा कुछ लोगों से इसकी जांच की मांग करने पर धमकी देने की शिकायत भी की. इस पर सीएम ने पुलिस अफसरों को निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाई करने का निर्देश भी दिया है. आदित्य चौहान उन्हीं दोनों बच्चों के पिता हैं जो कि पोलियोग्रस्त हैं.

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे लोगों की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराएं. यह भी ध्यान दिया जाए किसी को भी परेशान न होना पड़े. जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए. जिन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है तो उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए. यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाई की जाए. जनता दर्शन के दौरान कुछ महिलाओं संग पहुंचे उनके बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार और आशीर्वाद के साथ चॉकलेट भी दिया.

इनपुट-डॉ. सिन्धु कुमार मिश्र, गोरखपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |     सुल्तानगंज थाने का साहू समाज ने किया घेराव     |     महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट : रामपाल सिंह     |     केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, युवा, किसान और नारी सशक्तिकरण का रोडमैप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811