Let’s travel together.

नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाईगर रिजर्व में दो दिनों में दो बाघ की मौत

0 502

आशीष मालवीय नर्मदापुरम

कल एक मादा बाघ शावक के शव मिलने के बाद आज सतपुड़ा टाइगर रिजर्व अंतर्गत पूर्व पचमढ़ी परिक्षेत्र के मोगरा बीट कक्ष क्रमांक 226 में गश्ती के दौरान पुनः एक नर बाघ मरणासन्न अवस्था में पाया गया जिसके कुछ देर बाद ही उसकी भी मृत्यु हो गई, टाईगर रिजर्व में दो दिनों में दो बाघ की मौत हो गई है

क्षेत्र संचालक एल. कृष्णमूर्ति ने बताया कि बाघ के गले पर, आगे के दोनों पैरों पर तथा सारे शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान पाए गए. साथ ही बाघ का एक केनाईन दांत भी टूटा पाया गया, उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया चोटों के निशान देखकर प्रतीत होता है कि टेरीटरी फाईट में बाघों की लड़ाई के दौरान इस बाघ की मृत्यु हुई है. बाघ को अपना इलाक़ा बचाने के लिये कई बार दूसरे बाघों से लड़ना पड़ता हैं।


अंदेशा यह भी लगाया जा रहा है कि कल मादा बाघ के शावक को बचाने के लिए भी मां य पिता बाघ की फाइट आज मृत्य मिले बाघ से हुई हो, इसलिए जंगल मे गस्ती बढ़ा दी गई है अनुमान लगाया जा रहा है कि एक नर य मादा बाघ ओर भी जंगल मे घायल अवस्था मे मिल सकता है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811