Let’s travel together.

जल जीवन मिशन के अंर्तगत आयोजित हुई जिला स्तरीय कार्यशाला

0 238

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

मध्यप्रदेश जल जीवन मिशन के अंतर्गत मध्य प्रदेश जल निगम भोपाल के मार्गदर्शन में बेबस सुनार II, (सीतानगर) ग्रामीण समूह जलप्रदाय परियोजना क्रियान्वयन इकाई दमोह, वैशाली स्वयंसेवी संस्था जबलपुर के तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विशेष अतिथि म प्र जल निगम महाप्रबंधक (जन सहभागिता) भोपाल विजय जादौन प्रमुख वक्ता के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, महाप्रबंधक दमोह उनेश नामदेव, वैभव माहेश्वरी, अध्यक्ष वैशाली स्वयंसेवी संस्था राजेश गुप्ता, प्रबंधक जन सहभागिता दमोह डॉ मनोज राज, सह प्रबंधक पीयू दमोह शशांक शेखर तिवारी ,पीएचई के मुख्य कार्यपालन यंत्री जी रावत, जिला पंचायत सदस्य रजनी ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश जल निगम के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में अधिकांश विभागों के प्रमुख अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए । महाप्रबंधक विजय जालौन ने कहा कि जल निगम निरंतर प्रयासरत है कि प्रत्येक ग्राम में ग्रामीण जन के घर के सामने शुद्ध पीने के पानी का नल कनेक्शन दिया जावे इस हेतु सभी विभागों व जन प्रतिनिधियों का सहयोग नितांत आवश्यक है जिनके सहयोग से योजना पूर्ण होगी। उन्होंने योजना के सभी तकनीकी पक्षों को बताया एवं उपस्थित जन समूह की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल ने कहा कि सुदूर अंचलों में निवासरत परिवारों के घर पर शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने की यह योजना भारत सरकार की अभिनव योजना है जिसके माध्यम से लाखों ग्रामीण जनों का वर्षों पुराना सपना पूरा हो रहा है हम सरकार का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने ग्रामीण जनों के बीच इस योजना का विस्तारीकरण करते हुए नवीन 276 ग्रामों में इस योजना को पहुंचाने का बीड़ा उठाया है हम सभी जनप्रतिनिधि इस योजना में पूर्ण सहयोग करेंगे।
जिला पंचायत सदस्य रजनी ठाकुर ने भी मध्य प्रदेश जल निगम के प्रयास की सराहना की और उन्होंने कहा कि बहनों की सबसे बड़ी समस्या थी पानी की, जिसे जल निगम ने हल कर हम सब के जीवन में खुशियां लाने का काम किया है। राजेश गुप्ता ने सभी विभागों के अधिकारियों से आह्वान किया कि वे जल निगम की इस अभिनव योजना में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।


डॉ मनोज राज ने कहा कि मध्य प्रदेश जल निगम परियोजना क्रियान्वयन इकाई दमोह के माध्यम से संपूर्ण जिले में युद्ध स्तर से नल कनेक्शन प्रदान करने का काम एवं घर-घर पानी पहुंचाने हेतु सकारात्मक प्रयास किया जा रहे हैं हम सब मिलजुल कर संपूर्ण जिले में इसके फायदों की जानकारी सभी के बीच लेकर जा रहे हैं। संस्था के सचिव रणजीत सिंह ठाकुर द्वारा आभार प्रदर्शन किया एवं ज्यादा से ज्यादा इस योजना में सहयोग की अपील की।
एक निजी होटल में आयोजित हुए जिला स्तरीय कार्यशाला में जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर अभिनव योजना को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में अमन जैन, आकाश चौरसिया, मेघा कुशवाहा, कल्पना ठाकरे, विश्वेंद्र जैन, सिद्धार्थ जैन, जावेद खान, मानवेंद्र शुक्ला, राजा ठाकुर, अभिषेक पांडे, बृजेश शुक्ला, मंगेश जैन, रॉबिन लोधी, रोशनी बंसल, संपत लोधी, सोमवती, नरेंद्र आदर्श, शशि, रितु राठौर, सौरभ चौरसिया उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन कृष्णकांत दिक्षित द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व स्तनपान सप्ताह : सांची में धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी     |     बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमयी शाम, युवा गायक उत्सव पारे की प्रस्तुति ने जीता दिल     |     संदीपा पारे के स्वागत गीत से हुआ 56वें गुरु वंदना महोत्सव का शुभारंभ     |     आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण     |     3 – 4 महीने से पेंशन बंद, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर बेसहारा बुजुर्ग     |     हाईवे-18 पर मौत के गड्ढे, बालमपुर घाटी से त्रिमूर्ति चौराहा तक 150 से ज्यादा गहरे गड्ढे, टोल वसूली जारी, हादसे बदस्तूर जारी     |     हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा     |     स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811