Let’s travel together.

दो कक्ष 62 छात्र:शिक्षक बेपरवाह,कैसे बनेगा छात्रों का शैक्षणिक भविष्य उज्जवल!

0 93

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह शहर से करीब 28 किमी दूर जिले के जबेरा विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला,देवरी सड़क में शिक्षकों के अनुपस्थित रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की जानकारी सामने आई, जहां शायद अब तक किसी का ध्यान नहीं गया था।
इस प्राथमिक विद्यालय में 62 बच्चे दर्ज है जिन्हें पढ़ाने के लिए 4 शिक्षक रिकार्ड के अनुसार पदस्थ है परंतु एक शिक्षक 2019 से अनुपस्थित है जिसका कारण शारीरिक अस्वस्थता बताया गया तो प्रधान अध्यापक भोला चक्रवर्ती और द्वारका चक्रवर्ती बुधवार दोपहर को स्कूल में दिखाई नहीं दिए जानकारी प्राप्त हुई कि वे हस्ताक्षर करके कहीं चले गए है सिर्फ एक शिक्षक ताराचंद कुशवाहा के भरोसे स्कूल चल रहा था जहां उपस्थित छात्रों की संख्या भी नगण्य थी। आश्चर्य तो यह कि द्वारका चक्रवर्ती कहीं चले गए थे पर अपने स्थान पर किसी आकाश सेन नामक युवक को स्कूल में उपस्थित कर गए थे, और शिक्षक राजेश लडिया के संबंध में जानकारी मिली कि 2019 से नहीं आए है।


इस स्कूल में मात्र दो कक्ष है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां कैसी पढ़ाई चल रही होगी। विद्यालय में चार महीने से लाइट नहीं है इसलिए पानी भी नहीं मिल पाता है। उपस्थित शिक्षक ने बताया कि बुधवार को 20 छात्र आए थे,परंतु कम ही दिखाई दिए।
यह जानकारी भी प्राप्त हुई कि निकट के ग्राम छोटी देवरी के करीब 14 बच्चे इस स्कूल में दर्ज है परंतु उक्त ग्राम जबलपुर – दमोह हाइवे के दूसरी ओर होने के कारण बच्चे बहुत कम आते है जो एक चिंतन का विषय भी हो सकता है क्योंकि छोटी देवरी में स्कूल नहीं है।
ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक निर्धारित समयों पर नहीं रहते है पढ़ाई में सुधार की जरूरत है। इस संबंध में बीआरसीसी पी वैद्य का कहना था कि आज ही दिखवाते है कार्यवाही की जाएगी। और डीपीसी एम द्विवेदी का कहना था कि जो शिक्षक 2019 से अनुपस्थित है उनके लिए डीईओ को लिखकर देंगे,और दो शिक्षक क्यों अनुपस्थित है पता करते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811