सी के पारे
उज्जैन ।शिवम वर्मा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा इंदौर-खंडवा नेशनल हाईवे निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए, ताकि सिंहस्थ 2028 के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव को आसानी से संभाला जा सके।
सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए उज्जैन और आसपास के जिलों में आधारभूत संरचना मजबूत करने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में इंदौर-खंडवा नेशनल हाईवे परियोजना को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने हाईवे परियोजना का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। प्रशासन का लक्ष्य है कि सिंहस्थ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर, सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा मिल सके।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि परियोजना समय पर पूरी हो और श्रद्धालुओं को सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्राप्त हो।