Let’s travel together.

राजस्व अमले के सामने सीमांकन के दौरान पिता-पुत्र पर डंडों से हमला, पीड़ित परिवार पहुंचा एसपी ऑफिस

0 36

सीमांकन में पिता-पुत्र को पीटा, आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

कोतवाली क्षेत्र में जमीन के सीमांकन के दौरान पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि राजस्व अमले और अधिकारियों के सामने ही उन पर हमला किया गया। कोतवाली में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी घटना की गंभीरता के अनुसार धाराएं न लगाने से नाराज पीड़ित गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंचा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, प्रगति बाजार हलवाई खाना निवासी 52 वर्षीय सोहन बंसल 13 मई को तोमर हॉस्टल से पहले हैप्पी डेज स्कूल के सामने स्थित अपनी भूमि का सीमांकन कराने पहुंचे थे। उनके साथ भतीजा गौरांग बंसल भी था। पटवारी, तहसीलदार व राजस्व अमले की मौजूदगी में सीमांकन चल रहा था। इसी दौरान जतिन ठाकुर अपने भाई व अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और जमीन अपनी बताकर सीमांकन रुकवाने लगा।

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर जतिन ठाकुर ने डंडे से हमला कर दिया। हमले में सोहन बंसल के दाहिने पैर, पीठ और सीने में चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए गौरांग बंसल से भी मारपीट की गई, जिससे उसकी कोहनी से खून बहने लगा और पैर में चोट आई। मौके पर मौजूद संजीव शर्मा और राहुल शिवहरे ने बीच-बचाव किया।

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने जाते-जाते दोबारा सीमांकन कराने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। डायल-112 की मदद से दोनों को कोतवाली लाया गया, फिर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। कोतवाली पुलिस ने जतिन ठाकुर व तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उचित धाराएं नहीं लगाई गईं। इसी को लेकर परिवार ने एसपी से मिलकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कियोस्क संचालक से डकैती का खुलासा: राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार     |     सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में व्यास पूजन पर विशेष व्याख्यान     |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन मौके पर ही दर्जनों समस्याओं का हुआ निराकरण     |     कुल्हा्ड़ी मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा     |     आत्मशक्तिकरण से होगा नशा वृत्ति का स्थायी समाधान : बीके प्रियंका     |     ग्राम पंचायत उचेर मुख्यालय अव्यवस्था के घेरे में सडके हुई खराब     |     डिफॉल्टर किसानों के लिए राहत की ढाल बनी ‘कवच’ योजना, 5 हजार से अधिक किसानों को फिर मिलेगा कृषि ऋण     |     बारेलाल सूर्यवंशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की मिली जिम्मेदारी     |     12 घंटे में देवनगर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     रायसेन पुलिस द्वारा शासकीय सांदीपनी स्कूल में “पुलिस सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811