Let’s travel together.

जबेरा क्षेत्र के छोटी देवरी ग्राम को विकास का इंतजार

0 123

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह शहर से लगभग 27 किमी दूर जबलपुर की ओर जाने वाले स्टेट हाइवे के निकट जबेरा के अंतर्गत आने वाला ग्राम छोटी देवरी विकास और परिवर्तन की बाट जोह रहा है जो अब तक यहां दिखाई नहीं देता है।
लगभग 150 से अधिक की आबादी वाले इस ग्राम में अधिकतर लोग मजदूरी कर जीवन यापन करते है और इनके घर भी कच्चे है यहां सिर्फ एक कुटीर दिखाई देती है पानी के लिए यहां एक हैंडपंप है जिसका पानी भी गर्मी के समय कम हो जाता है वैसे तो यहां नल जल योजना की पाईप लाईन दिखाई देती है पर अभी तक पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई है।

पंचम,गुड्डा,रानी बाई ने बताया कि यहां 50 से अधिक घर है जिनमें से अधिकतर कच्चे बने हुए है बरसात में पानी भर जाता है तो गर्मी के मौसम में पानी कम हो जाता है। यहां स्कूल,आंगनबाड़ी, सामुदायिक भवन भी नहीं है जिससे कोई कार्यक्रम भी नहीं कर सकते। छोटे बच्चों का स्कूल सड़क के दूसरी तरफ है इसलिए दुर्घटना के भय से बच्चे स्कूल नहीं जाते है। जनप्रतिनिधि आते है हम उन्हें समस्या बताते है पर सिर्फ आश्वासन मिलता है कई साल बीत गए पर बदलाव नहीं हुआ। इस संबंध में सरपंच अमित जैन का कहना था कि पाइप लाइन अधूरी है जिसके लिए आवेदन दिया है। आवास के लिए लिस्ट में नाम आ गए है। यहां कोई भवन नहीं है जिसके लिए प्रयास कर रहे है। सड़क के दूसरी ओर स्कूल हैं इसलिए बहुत कम बच्चे स्कूल जाते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811