Let’s travel together.

भोपाल साहित्य उत्सव में कहां तुम चले गए पर चर्चा -राजेश बादल

0 104

भोपाल के भारत भवन में ग़ज़ल के अमर गायक जगजीत सिंह के ज़िंदगीनामें पर मेरी किताब कहां तुम चले गए _ दास्तान ए जगजीत पर चर्चा हुई । मेरे लिए वह अनमोल पल था ,जब देश के चोटी के व्यंग्यकार और उपन्यासकार डॉक्टर ज्ञान चतुर्वेदी ने मौजूद सैकड़ों साहित्य प्रेमियों को यह किताब पढ़ने की सलाह दी ।

उनकी प्रतिक्रिया हौसला बढ़ाने वाली थी । इस उत्सव के कर्ता धर्ता राघव चंद्रा ( सेवानिवृत आई ए एस ) और मित्र अभिलाष खांडेकर से मिलना सुखद अनुभव था । पद्मश्री विजय दत्त श्रीधर भी इस कार्यक्रम में खास तौर पर उपस्थित रहे । देश के जाने माने कहानीकार पत्रकार हरीश पाठक और उनकी कवियत्री धर्मपत्नी श्रीमती कमलेश पाठक भी मुंबई से आए थे ।

इसके अलावा पद्मश्री चित्रकार और पुराने मित्र भालू मोंढे, डॉक्यूमेंट्री निर्माता राकेश त्यागी,विंध्य के विलक्षण पत्रकार और मेरे छोटे भाई जयराम शुक्ल, ए बी पी न्यूज़ के ब्यूरोचीफ तथा अनेक पुस्तकों के लेखक छोटे भाई बृजेश राजपूत और सदाबहार छायाकार जे पी कौशल समेत कई पुराने साथियों से मिलना पूरे प्रसंग को एक नई खुशबू से भर गया ।

बताने की आवश्यकता नहीं कि इस अवसर पर छत्तीस बरस से मेरी साथी श्रीमती डॉक्टर मीता बादल की उपस्थिति सबसे ज़्यादा ख़ास थी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |     हलाली डैम का जलस्तर 1507 फीट पर पहुंचा, एक फीट और बढ़ा तो खुलेंगे चैनल गेट     |     पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811