Let’s travel together.

तेज रफ्तार वाहन चालक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत

0 81

 खाचरौद। मटर फली के कच्चे माल को जल्द पहुंचाने की जल्दबाजी में चार पहिया वाहन चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना शाम 5 बजे खाचरौद-बड़नगर रोड स्थित मडावदी फंटे की है।थाना प्रभारी नरेंद्र बहादुर सिंह परिहार ने बताया कि मटर फली मंडी से महाराष्ट्र का चार पहिया वाहन क्रमांक एमएच 15 जीवी 0062 के चालक ने मडावदी फंटे पर कमठाना से बाइक पर आ रहे बरखेड़ा-जावरा निवासी स्वरूप को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल चला रहे स्वरूप और पीछे बैठी उनकी पत्नी नर्मदा बाई की मौके पर ही मौत हो गई।

ड्राइवर और क्लीनर फरार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारपहिया वाहन भी पलटी खा गया और सड़क पर मटर फली के कट्टे बिखर गए। वाहन के पलटी खाने के बाद ड्राइवर एवं क्लीनर मौका देखकर भाग गए। दोनों मृतकों का पीएम खाचरौद सिविल अस्पताल में हुआ। पुलिस ने फरार वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811