खाचरौद। मटर फली के कच्चे माल को जल्द पहुंचाने की जल्दबाजी में चार पहिया वाहन चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
ड्राइवर और क्लीनर फरार
टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारपहिया वाहन भी पलटी खा गया और सड़क पर मटर फली के कट्टे बिखर गए। वाहन के पलटी खाने के बाद ड्राइवर एवं क्लीनर मौका देखकर भाग गए। दोनों मृतकों का पीएम खाचरौद सिविल अस्पताल में हुआ। पुलिस ने फरार वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।