Let’s travel together.

भारत संकल्प यात्रा मुड़ियाखेड़ा और शाहपुर भारतीपुर पहुंची, विधायक डॉ प्रभूराम चौधरी हुए शामिल

0 289

विधायक डॉ प्रभूराम चौधरी हुए शामिल 

हितग्राहियों को योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। जिले में प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही है। इस दौरान ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही हितग्राहियों को योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए जा रहे हैं।
शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा सांची विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मुड़ियाखेड़ा और शाहपुर भारतीपुर पंचायत पहुंची। विकसित भारत संकल्प यात्रा में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी पहुंचे। मुड़ियाखेड़ा पंचायत में भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। इसके बाद भारत विकसित संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत शाहपुर भारतीपुर पहुंची। जिनमें हितग्राहियों को सरकार की योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए साथ ही आईईसी वैन के माध्यम से तथा विभागों द्वारा शिविर में स्टॉल लगाकर नागरिकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए आवेदन लिए जा रहे हैं।विकसित भारत संकल्प यात्रा के इन ग्राम पंचायतों में पहुंचने पर शिविर आयोजित किए गए।

शिविर के प्रारंभ में सरपंच द्वारा आईईसी वैन (प्रचार रथों) का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत शिविरों में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए। शिविरों में विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आवेदन भी लिए गए।विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में स्वास्थ्य विभाग तथा आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों के आधार कार्ड अपग्रेड करने का कार्य भी किया गया। खाद्य विभाग द्वारा उज्जवला योजना के नए पंजीयन, पशुपालक, मछुआरे के क्रेडिट कार्ड के लिए नए आवेदन लिए गए। कृषि विभाग द्वारा केसीसी उन्नत कृषि यंत्र, पीएचई विभाग नल जल योजना, राजस्व विभाग द्वारा पीएम किसान निधि एवं स्वामित्व योजना के साथ अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी,सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, गंगाराम चौकसे, सरपंच मोहन किशोर, सीताराम , जनपद सदस्य रूपवती भवानी सिंह जाटव,सफीक खां, दिनेश कुमार,सीताराम और गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सांची विकासखंड की ग्राम पंचायत मुड़िया खेड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा आगमन

सांची विकासखंड की ग्राम पंचायत मुड़िया खेड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा आगमन हुआ इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय डॉक्टर प्रभु राम चौधरी के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया इसके पश्चात सरस्वती वंदना शाला के बच्चों के द्वारा की गई कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण किए गए इस अवसर पर शाला के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं शाला स्तर पर प्रदर्शनी लगाई गई अन्य विभागों के द्वारा स्टाल लगाए गये।

इस अवसर पर साला प्रभारी श्रीमती शबाना अंजुम ,नजमा सुल्तान ,सविता श्रीवास्तव ,भारती कुशवाह एवं अन्य विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं उनके कार्य की सराहना की गई इस अवसर पर ग्राम के सरपंच उप सरपंच एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चोरी की वारदात नाकाम करने वाले चार पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने दिए दो – दो हजार के इनाम     |     राहगीर से मारपीट व सिर पर बीयर फोड़ने के आरोप में दो पुलिसकर्मी समेत छह पर मामला दर्ज     |     खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन-परिवहन में 3 डम्पर-2 ट्रैक्टर जब्त     |     राष्ट्रीय कवि की पुण्यतिथि में मुक्ति धाम पर काव्यपाठ     |     चिकलोद सर्किल में लाखों का प्लांटेशन स्वाहा, ज़िम्मेदारों की चुप्पी पर गंभीर सवाल      |     मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811