Let’s travel together.

विषाक्त भोजन खाने से स्कूल के 57 बच्चे बीमार,मध्यान्ह भोजन में मिली छिपकली

0 403

डिंडोरी।प्रदेश के एक सरकारी स्कूल में मध्यान्ह भोजन बनाने में हुई लापरवाही का खामियाजा  भोजन करने बाले बच्चों को भुगतना पड़ा ।भोजन में छिपकली के गिर जाने से भोजन विषाक्त हो गया था और वही खाना बच्चों को परोस दिया गया ।भोजन करने के बाद एक-एक कर बच्चो की तबियत खराब होने लगी । इस हादसे में 57 बच्चो का स्वास्थ्य खराब हो गया
मध्यप्रदेश के डिंडोरी के एक सरकारी स्कूल में कल को मध्यान्ह भोजन करने से 57 बच्चे बीमार पड़ गए।
समनापुर प्रखंड के केवलारी के सरकारी मिडिल स्कूल के शिक्षक एलएस पारस्ते ने बताया कि एक छात्रा ने अपनी थाली में दाल में छिपकली देखी।
उन्होंने बताया कि दोपहर का भोजन करने के बाद 57 बच्चे बीमार पड़ गए। उन्होंने उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत की और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अब देखने बाली बात यह होगी की विभाग इस मामले में क्या और किस पर कार्यवाही करता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज तहसील की तीन एलपीजी गैस एजेंसियों व 11 पेट्रोल पंपों का एसडीएम के किया औचक निरीक्षण     |     भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811