Let’s travel together.

सेंट थॉमस हॉयर सेकंडरी स्कूल  में सेवा संकल्प अभियान में हुए विभिन्न कार्यक्रम

0 76

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

नगर के सेंट थॉमस हॉयर सेकंडरी स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में स्टूडेंट्स के भाषण एवं चित्रकला का आयोजन किया गया।

प्राचार्य सिस्टर मरीना , उप-प्राचार्य सिस्टर रेगी एवं मैनेजर सिस्टर ट्रेसा , पालक-शिक्षक संघ अध्यक्षडॉ. जितेंद्र सिंह तोमर की विशेष मौजूदगी में संपन हुए कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए जनहित एवं विकास कार्यों को रचनात्मक तरीके से अपने -अपने भाषण में प्रस्तुत किया।

वहीं चित्रकला के माध्यम से स्वच्छता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को भी प्रदर्शित किया।

विभिन्न उपलब्धियों पर तैयार की गई आकर्षक चित्रकला ने विश्व पटल पर विकसित होते महान भारत को अपनी रंगीन कल्पनाओं से साकार किया।

चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्साहित स्टूडेंट्स ने भाग लेते हुए सेवा, जनकल्याण, राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अतिथियों ने स्टूडेंट्स के द्वारा प्रशंसनीय चित्रकला का अवलोकन के साथ विभिन्न विषय पर हुए भाषण प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स के द्वारा प्रस्तुत विचारों को भी सुना। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को अतिथियों द्वारा प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811