Let’s travel together.

हिमाचल के इस शहर में आग का तांडव, जल गए सात मकान

0 90

हिमाचल प्रदेश में शिमला के जुब्बल इलाके में लगी भीषण आग में सात मकान जलकर खाक हो गए और उनमें रहने वाले नौ परिवार बेघर हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, परौंठी पंचायत के सात मकानों में भारी-भरकम लकड़ियों से बने लगभग 80 कमरे रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब एक बजे लगी आग में पूरी तरह जलकर खाक हो गए । हालांकि आग में लोगों और जानवरों को किसी प्रकार की हानि की सूचना नहीं है।

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि जुब्बल, रोहड़ू, चिरगांव और कोटखाई दमकल केंद्रों की सात गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची लेकिन जब तक गाड़ियां घटनास्थल पहुंचीं, तब तक मकान पूरी तरह से खाक हो चुके थे। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने में दमकल गाड़ियों को छह घंटे लगे। आस-पास के गांवों में रहने वाले लोगों का ध्यान आसमान छूती आग की लपटों पर गया, जिसके बाद वे प्रभावित लोगों को बचाने के लिए आनन-फानन में मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रभावित परिवार ने कहा कि आग में उन्हें सामूहिक रूप से सात से 10 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाणगंगा धाम पर 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा, अयोध्या से आएंगे जगदगुरु वल्लभाचार्य     |     डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |     संदिग्ध हड्डियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, बजरंग दल ने जांच की मांग, विदिशा से भोपाल जा रहा था ट्रक     |     नरखेड़ा में आज से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ     |     महालक्ष्मी व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, मिट्टी के हाथी पर विराजमान महालक्ष्मी की प्रतिमाओं की हुई पूजा     |     पुलिया के नीचे जा गिरा ईंटों से भरा 407 वाहन, बाल-बाल बचा चालक     |     12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी,रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में     |     स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद-नितिन अग्रवाल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811