सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
थाना पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान को लेकर क्षेत्र में ज़ोरों से अभियान चला रखा है। और अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपियों की धरपकड़ तेज़ी के साथ की जा रही है। इसी कड़ी में सलामतपुर थाना अंतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान हिनोतिया गांव से एक शराब तस्कर को अवैध रूप से शराब बेचते हुए धर दबोचा। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सलामतपुर थाना क्षेत्र के हिनोतिया गांव में अवैध रूप से शराब बेच रहे तोरन सिंह पाल पिता दौलत सिंह पाल को रामू पाल की दुकान के पास से 22 देशी क्वार्टर कीमत 2200 रुपये के साथ गिरफ्तार कर 34 आबकारी एक्ट की कार्रवाई की है। उक्त कार्रवाई में सलामतपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह पाल, चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे, प्रधान आरक्षक दिलीप यादव, आरक्षक राजू चौहान, आरक्षक सूरज वर्मा, आरक्षक सुनील लोधी, आरक्षक जितेंद्र शर्मा की अहम भूमिका रही