Let’s travel together.

ट्रेक्टर को कपटपूर्वक छिपाने वाले आरोपीगण को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास एवं जुर्माना से दण्डित किया

0 85

रायसेन।  न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, तहसील सिलवानी जिला रायसेन मप्र द्वारा आरोपी गोठल पिता आधारसिंह उम्र 39 वर्ष नि. ग्राम परासिया एवं इमरतसिंह पिता जालम सिंह उम्र 47 वर्ष नि. ग्राम कुकरई थाना देवरी को धारा 406 भादवि में 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास व 500-500/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

इस मामले में शासन की ओर से श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, तहसील सिलवानी, जिला रायसेन ने पैरवी की।

घटना अनुसार दिनांक 15.11.2016 को थाना सिलवानी में फरियादी राधेश्याम ने एक लेखीय आवेदन आरक्षी केन्द्र सिलवानी में प्रस्तुत किया कि फरियादी राधेश्याम के पिता महाराजसिंह ने वर्ष 2014 में ट्रेक्टर क्र. एम पी 38 ए बी 5288 पावर ट्रेक कंपनी का ट्राली सहित नगद रूपयों में खरीदा था राधेश्याम व उसके पिता ने कम जमीन होने के कारण ग्राम परासिया के गोठल राजपूत के माध्यम से 17000/- रूपये किराये पर गन्ना् ढुलाई पर इमरत राजपूत को दिया । राधेश्याम जब किराया मांगने गया तो उन्होंने 4500/- रूपये दिए और ट्रेक्टर वापिस करने को कहा तो कहने लगे ट्रेक्टर इमरत ने धर्मेन्द्र दुबे को दिया है धर्मेन्द्र दुबे द्वारा ट्रेक्टर ट्राली को खुर्द बुर्द कर कहीं छुपा दिया है। फरियादी द्वारा उक्त लेखीय आवेदन के आधार पर आरक्षी केन्द्र सिलवानी द्वारा आरोपीगण के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं प्रकरण विवेचना में लिया विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। विचारण उपरांत माननीय न्यायालय द्वारा अभियोजन की समस्त दलीलों एवं साक्ष्यों को सुनते हुए आरोपीगण को धारा 406 भादवि में दोषी पाते हुए 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास व 500-500/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

न्यूज़ सोर्स-  श्रीमती शारदा शाक्य, मीडिया प्रभारी, जिला रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |     पेंशनर्स ने लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा     |     अशोक शर्मा  अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए     |     विंध्य- महाकौशल प्रांत का युवा जनजातीय महिला चेहरा शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह     |     दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811