Let’s travel together.

जाने एक छोटी सी हंसी के पीछे कितने राज छुपे हैं- डॉ भावना राय पटेल

0 289

 

आलेख

डॉ.भावना राय पटेल

ऐसा कहा जाता है कि” हंसी एक औषधि का काम करती है” और “जो हंसता है वो लंबा जीता है”। हमारे पूर्वजों द्वारा कहीं गई इन कहावतों के पीछे कई वैज्ञानिक तथ्य भी है जो की मेडिकली सिद्ध भी हुए है ।
कई रिसर्चों में पाया गया कि जो व्यक्ती ज्यादा हंसता है वो ज्यादा दुखी रहने वाले व्यक्ति कि तुलना में ज्यादा मनमोहक दिखता है और ज्यादा लंबी उम्र जीता है । तो अगर आप भी लंबी उम्र जीता चाहते है और ज्यादा जवान दिखना चाहते हैं तो बच्चो की तरह हंसिए खिलखिलाइये और खुश रहिए।
इन्ही तथ्यों पर आधारित कई लाफिंग क्लब्स भी हैं जो की हमें रोज सुबह की शुरुआत हंसने के साथ करने के लिए प्रेरित करते हैं।

मनोविज्ञानिक और शारीरिक तौर पर हंसी और इसके पीछे का कारण

गेलेटॉलोजी ~ हंसी के शारीरिक और मानसिक प्रभाव का अध्यन है।

•इस अध्यन में पाया गया कि एक खुलके हंसी हंसने पर हमारे शरीर पर एक एरोबिक व्यायाम जैसा प्रभाव पड़ता है
जिसमे चेहरे,हृदय,फेफड़े,पेट,आंतों की मांसपेशियों के साथ साथ स्केलेटल मसल्स का भी कॉन्ट्रैकशन और रिलैक्सेशन होता है और जो की क्रोनिक पैन की अवस्था को उत्पन्न वाले टेंशन और स्पास्म को रिलीज करता है।

•एक १२ सेकंड की हंसी में हमारे चेहरे की १५ मांसपेशियां कार्य करती हैं जिसमे जाईगोमेटिक मेजर मसल की मुख्य भूमिका होती है ।

•ऐसा देखा गया है की हंसी के दौरान हार्ट रेट, पल्स रेट तथा रेस्पिरेशन रेट इरेगुलर हो जाता है और ये अंततः हमें तेज सांस लेने पर मजबूर करता है और साथ साथ हमारे फेफड़ों को ज्यादा काम करना पड़ता है और जो वेंटिलेशन की प्रक्रिया को बढ़ाकर शरीर में ज्यादा ऑक्सीजन सप्लाई कर देता है ।

•अगर व्यक्ति १५ मिनट की लाफ लेता है तो वह अगले ४५ से ५० मिनट तक अपने बड़े हुए रक्त चाप ,पल्स रेट और मांसपेशियों के तनाव को को कम कर सकता है जिससे शारीरिक और मानसिक थकान की अनुभूति कम हो जाती है और व्यक्ति आराम महसूस करता है।

•मेडिकली देखा जाए तो एक हंसी के दौरान शरीर में सेरेटोनिन,एंडोर्फिन और केटाकोलामिन का स्तर बढ़ जाता है जो कि एक नेचुरल एंटीडिप्रेसेंट का काम करता हैऔर स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोन के स्तर को कम कर देता है जो हमें दर्दरहित आरामदायक अवस्था एवम खुशी की अनुभूति कराता है।

•रिसर्च ने ये प्रूव किया है की खुलकर हंसने से हमारे शरीर में टी- लिंफोसाइट्स और IgA(एक प्रकार का इम्यूनोग्लोबिन)की मात्रा बढ़ जाती है जो की हमारी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और हमें स्वस्थ रखता है ।

•सबसे महत्वपूर्ण बात हंसी हमें मुफ्त में मिलती है इसके लिए हमें किसी को कुछ नही देना पड़ता तो आइए इसका उपयोग हम अपने जीवन में औषधि के रूप में करके अपने जीवन को लंबा और सुखमय बनाएं ।

लेखक-डॉ भावना राय पटेल
गायनेकोलॉजिस्ट/साइकोलॉजिस्ट/ काउन्सलर मदर एन बेबी केयर सेंटर-भोपाल हें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक पेड़ माँ के नाम करेला माता मंदिर परिसर में जनपद अध्यक्ष विजय पटेल ने किया पौधरोपण     |     नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस का सामूहिक उपवास      |     रायसेन में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका     |     मंगोलिया से गुरुवार को साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश      |     प्रशासन ने की भूमाफिया पर बड़ी कार्यवाही रसूखदारों के राजस्व विभाग ने उड़ा दिए होश      |     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास     |     43 डिग्री टेम्परेचर में उपवास पर बैठे रहे कांग्रेसी,नामांकन निरस्त मामले में निर्वाचन आयोग का किया विरोध      |     पेंशनर्स ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन      |     नाम भले ‘काॅकरोच’ हो, लेकिन एप्रोच में संजीदा होना होगा..अजय बोकिल      |     शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811