भोपाल । उच्च शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही मे जारी निर्देशों के परिपालन में बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,भेल, के गणित विभाग के विद्यार्थियों ने आंचलिक विज्ञान केंद्र भोपाल का शैक्षणिक भ्रमण किया।

जिसमें में सर्वप्रथम 3 डी फिल्म द्वारा समुद्री जीव जंतुओं तथा वनस्पतियों जिसमें समुद्रीय पौधे ,शैवाल,डॉल्फिन, समुद्री घोड़े, सार्क एवं अष्टापद आदि के बारे में तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त की तत्पश्चात तारामंडल शो में तारों की दुनिया में सप्त ऋषि तारा ,ध्रुव तारा , स्थिर तारे की दूसरे तारों से दूरी मापने का सिद्धांत एवं तारों की चमक आदि के बारे में ज्ञान प्राप्त किया जिससे विद्यार्थियों का खगोल शास्त्र के प्रति रुझान बढ़ा कर उन्होने जिज्ञासाओं का समाधान इसके।

इसके पश्चात विज्ञान केंद्र में दर्पण,ऊर्जा, मनोरंजन विज्ञान एवं वायुमंडल दीर्घा में प्रायोगिक उपकरणों के द्वारा विज्ञान के सिद्धांतों से विद्यार्थी रूबरू हुए। साथ ही साथ इनोवेशन हब में विद्यार्थियों को नए विचारों को पोषित करने और जिज्ञासु दृष्टिकोण को विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया , रचनात्मक गतिविज्ञान उद्यान में उत्साह पूर्वक विद्यार्थियों द्वारा भ्रमण किया गया। भ्रमण में “बेस्ट मोमेंट ऑफ़ द ट्रिप “प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा उत्साह के साथ सहभागिता की गई।

भ्रमण में तारामंडल, 3 डी फिल्म एवं दर्पण भूल भुलैया विद्यार्थियों के ज्ञान और मनोरंजन का मुख्य केंद्र रहा.यह शैक्षणिक भ्रमण विभागाध्यक्ष गणित डा.अर्चना जैन ,डा वर्षा चौहान और प्रो. आरती पटेल के सफल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया प्राचार्य डा संजय जैन ने सहभागिता करनेवाले सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ को शुभकामनाएं दीं तथा महाविद्यालय के अन्य विभागों के विद्यार्थियों को भी आंचलिक विज्ञान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करने का आव्हान किया