Let’s travel together.

मदरसा जामिया अरबिया मदरसतुल अबरार में जलसा आयोजित

0 643

उलेमाओं ने नमाज की अहमियत पर डाला प्रकाश
-3 कुरान शरीफ हिफ़्ज़ करने वाले बच्चों को बांधी गई दस्तर

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
दीवानगंज स्टेशन स्थित मदरसा जामिया अरबिया मदरसतुल अबरार में सालाना जलसाए आम आयोजित किया गया। जिसमें दूर-दराज से आए उलमा ने फरमाया कि आज तरक्की के लिए दीन की तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम भी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों को नबी के बताए रास्ते पर जिंदगी गुजारने की नसीहत दी। इस दौरान 3 कुरआन हिफ्ज करने वाले बच्चों को दस्तार बंधी की गई।जलसे की शुरुआत कुरान की तिलावत कर हुई। कारी आसीम साहब ने कौम को खिताब करते हुए नमाज की अहमियत पर रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि इंसान को पांच वक्त की नमाज जरुर पढ़नी चाहिए। वहीं मौलाना ने कहा कि आज का मुसलमान भाई इधर-उधर कामयाबी ढूंढ रहे हैं, जबकि कामयाबी अल्लाह ने अपने रसूल के बताए रास्ते में रखी है।भोपाल से आए मौलाना शराफत साहब ने कुरान शरीफ का अहमियत बताते हुए कहा कि कुरान को लोगों की हिदायत के लिए उतारा गया है। उन्होंने 3 बच्चों को कुरान हिफ्ज करने पर उनकी दस्तारबंदी की। आखिर में अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क में अमनों अमान के लिए दुआ कराई। वहीं इस मौके पर मदरसे के कारी इशाक साहब, कारी आरिफ साहब, हाफिज मुबारिक साहब, हाफिज शहाबुद्दीन साहब सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811