Let’s travel together.

PEBद्वारा आयोजित पुलिस आरक्षक भर्ती चयन परीक्षा में धांधली शिकायत

0 713

कैंडिडे्टस को ऑनलाइन रिजल्ट में पहले दिन क्वालिफाई प्रिंटआउट दूसरे दिन निकाला तो उसमे में नॉट क्वालिफाई

पूरी परीक्षा प्रकिया ही अब सवालों के घेरे में

आशीष रजक उदयपुरा रायसेन

रायसेन – मप्र में व्यापमं घोटाले के बाद तीसरी बार नाम बदले जाने के बाद भी मप्र कर्मचारी चयन बोर्ड, यानी कुछ दिन पुराने प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) का ढर्रा अब भी नही बदला हैं। ताजा मामला PEBद्वारा आयोजित पुलिस आरक्षक भर्ती चयन परीक्षा में धांधली का है।  रायसेन जिले के उदयपुरा तहसील के छात्रों ने मुख्यमंत्री ,गृहमंत्री मध्य प्रदेश के नाम उदयपुरा तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर  तत्काल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को रद्द किये जाने एवं दोबारा एग्जाम कराए जाने की मांग कर रहे है।

जिले की कई परीक्षा अभ्यर्थियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अनेक कैंडिडे्टस को ऑनलाइन रिजल्ट में पहले दिन क्वालिफाई दिखाया गया। जब उन्होंने इसका प्रिंटआउट दूसरे दिन निकाला तो उसमे में नॉट क्वालिफाई लिखा हुआ आया। इस प्रकार धांधली के शिकार हुए अनेक अभ्यर्थी ने रोते हुए कहा कि गड़बड़ी हुई है कैटेगरी वाइस अधिक नंबर वाले छात्र छात्राओं को अपात्र जबकि कम नंबर वाले छात्र-छात्राओं को पात्र कर दिया गया है। इस प्रकार यह पूरी परीक्षा प्रकिया ही अब सवालों के घेरे में है। बेरोजगार छात्रों ने सरकार से गुहार लगाई  कि इस प्रकार हम बेरोजगारो के साथ मज़ाक बंद करे और ईमानदारी से दुबारा फ्री में एग्जाम कराए जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811