Let’s travel together.
nagar parisad bareli

TODAY :: राशिफल रविवार 26 नवम्बर 2023

0 55
मेष राशि-  गलत अफवाहों की चपेट में आ सकते हैं। गृहस्थ जीवन में शांति रहेगी। गूढ़ विद्याओं की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी के प्रति निष्ठा और प्रेम भाव में वृद्धि होगी।

वृषभ् राशि – नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ नहीं है। आपके व्यवहार में शालीनता रहेगी। पुरानी कड़वी यादें आपका मन खराब करेगी। व्यापार में आपके संपर्क मजबूत होंगे। दांपत्य सुख में कमी आएगी। धन संबंधी चिंता आपको परेशान कर सकती है।

मिथुन राशि- आपकी प्रगति से जीवनसाथी बहुत प्रसन्न होगा। ऑफिस में आपको बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि- कमीशन संबंधी कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेमीजन के प्रति आपका समर्पण भाव बढ़ेगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखें। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि- नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। संपत्ति विवादों का निपटारा होगा। पुराने निवेश से आपको धन लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में शांति का वातावरण रहेगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिल सकता है।

कन्या राशि-आपके संबंध प्रभावित हो सकते हैं। शत्रु आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। यात्रा आपको बुरी तरह थका सकती है। ऑनलाइन कारोबारियों को पेमेंट आदि को लेकर थोड़ा सावधान रहना चाहिए।

तुला राशि-  आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। आपको बहुमूल्य उपहार मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे। प्रेमीजन अपने परिवार से विवाह को लेकर सहमति लेंगे है।

वृश्चिक राशि-  नया कारोबार शुरू करने में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोग कठिन निर्णय ले सकते हैं। जिस कार्य से परिणाम न मिल रहे हों उन्हें फिलहाल छोड़ना ही उचित है। रिश्तों को लेकर समस्या का समाधान होगा।

धनु राशि– काम को लेकर महत्वपूर्ण लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। आपकी दिनचर्या काफी अनुकूल रहने वाली है। बच्चों को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। अपनी गलतियों पर पर्दा न डालें। प्रेमीजन से झूठ न बोलें।

मकर राशि- सुख के साधनों में वृद्धि होगी। बुद्धिमान लोगों की सलाह से आपको बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपनी जीवनशैली में सुधार कर सकते हैं। आदर्शवादी विचारों से आपको बचना चाहिए।

कुंभ राशि- व्यापारियों को बड़ा धन लाभ मिलेगा। तकनीक क्षेत्र में आप काफी रुचि लेने वाले हैं। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नए पार्टनर्स जुड़ने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि- आपके मुख-मंडल पर प्रसन्नता के भाव रहेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे। विदेश यात्रा को लेकर थोड़ी परेशानी का अनुभव करेंगे। व्यापार में विस्तार के लिए लोन ले सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811