Let’s travel together.

दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भगवान बुद्ध के परम शिष्यों की पावन अस्थियों की पूजा अर्चना से हुआ शुभारंभ

0 177

 देवन्द्र तिवारी सांची रायसेन

आज प्रातः काल से ही भगवान बुद्ध के परम शिष्यों महामोद्ग्लाइन व सारिपुत्र की पावन अस्थियों की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ महाबोधि महोत्सव इस अवसर पर वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी अनुराधा शंकर सिंह महाबोधि सोसायटी के बिहाराधिपति पूज्य वानगल उपतिस्स नायक थैरो सहित प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे ।


जानकारी के अनुसार नगर में आज दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भगवान बुद्ध के परम शिष्यों महामोद्ग्लाइन व सारिपुत्र की पावन अस्थियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया तथा उनकी पूजा अर्चना कर स्तूप पहाड़ी पर स्थित बौद्ध मंदिर में जनता के दर्शनार्थ रखा गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षुओं सहित विदेशों से आए अतिथि शामिल हुए इसके पूर्व श्री लंका से आये सांस्कृतिक दल ने भी महाबोधि सोसायटी से सांस्कृतिक नृत्य के साथ स्तूप पहाड़ी बौद्ध मंदिर पहुंचे ।

इस अवसर पर वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी अनुराधा शंकर सिंह एवं महाबोधि सोसायटी के बिहाराधिपति पूज्य वानगल उपतिस्स नायक थैरो ने भगवान बुद्ध के परम शिष्यों की पावन अस्थियों की पूजा अर्चना की इस अवसर पर विदेशी अतिथियों सहित बड़ी संख्या में भगवान बुद्ध के देश विदेश से आए अनुयाई उपस्थित थे इस अवसर पर एसडीएम तहसीलदार नायब तहसीलदार श्रीमती नियति साहू थाना प्रभारी मानसिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल इस

इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे ।पावन अस्थियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने पवित्र अस्थियों के दर्शन करने लोगों की लाइन लगवा दी थी तथा मंदिर की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को ग ई थी इस अवसर पर जापानी वियतनाम श्रीलंका सहित अनेक देशों के दल आये । तथा श्री लंका के सांस्कृतिक दल महाबोधि सोसायटी से नृत्य करते हुए बौद्ध मंदिर पहुंचे । इसके साथ ही आज स्तूप चौराहे पर भी पुलिस व्यवस्था चौकस रही तथा स्तूप रोड पर वाहनों के प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया था जिससे स्तूप रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रही इसके साथ ही नगर में मुख्य मार्गों सहित अन्य मार्गों के किनारे दुकानें सज गई थी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811